Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शेरपुर–चकरा सड़क का आधुनिकीकरण शुरू, हजारों लोगों को मिलेगा लाभ-मंत्री विक्रमादित्य सिंह

Chamba, Manjur Pathan-: हिमाचल प्रदेश के लोकनिर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह अपने दो दिवसीय चंबा दौरे के तहत शुक्रवार देर शाम डलहौजी पहुंचे। दौरे के दूसरे दिन उन्होंने डलहौजी निर्वाचन क्षेत्र के महत्वपूर्ण शेरपुर–चकरा मार्ग के चौड़ीकरण, मेटलिंग और टायरिंग कार्य की औपचारिक शुरुआत भूमि पूजन के साथ की। यह परियोजना नाबार्ड के सहयोग से स्वीकृत हुई है, जिस पर कुल 7 करोड़ 79 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे।

मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों को सड़क नेटवर्क से मजबूती से जोड़ने के अपने वादे पर लगातार काम कर रही है। “हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश का कोई भी गांव सड़क सुविधा से वंचित न रहे। लोगों की आसान आवाजाही, आर्थिक गतिविधियों और मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए सड़क ढांचा सबसे अहम है।विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि शेरपुर–चकरा सड़क पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के कार्यकाल में बनी थी और अब इसे आधुनिक मानकों के अनुरूप अपग्रेड किया जा रहा है। चौड़ीकरण और पक्का निर्माण पूरा होने के बाद यह सड़क न केवल सुविधाजनक होगी, बल्कि स्थानीय लोगों एवं क्षेत्र में पर्यटन के लिए भी लाभकारी सिद्ध होगी।

मीडिया से बातचीत में मंत्री ने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से आसपास के गांवों के हजारों परिवारों को सुरक्षित, बेहतर और सुगम यातायात सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि डलहौजी और चंबा जिला के दुर्गम क्षेत्रों को सड़क सुविधा के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ा जाए, ताकि लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सके।मंत्री ने स्थानीय लोगों के साथ बातचीत कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को भी सुना तथा आश्वासन दिया कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य समयसीमा में पूरा करने के निर्देश भी दिए।


Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.