Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में कानून-व्यवस्था पर सरकार का पलटवार…तेजाब हमले से लेकर सोलन फायरिंग तक—प्रशासन की कड़ी कार्रवाई का दावा

Shimla, Sanju-:हिमाचल प्रदेश में हाल के अपराधों के बाद कानून-व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों पर मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि विपक्ष स्थिति को गलत तरीके से पेश कर रहा है। उन्होंने कहा कि मंडी में हुए तेजाब हमले के मामले में प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता को बचाने की हर संभव कोशिश के बावजूद आज PGI में उसने दम तोड़ दिया, जो अत्यंत दुखद है। चौहान के अनुसार यह एक घरेलू विवाद का मामला प्रतीत होता है और पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि तेजाब आखिर कहां से आया। उन्होंने कहा कि दोषियों को कड़ी सजा दिलाने में सरकार कोई ढिलाई नहीं बरतेगी।

सोलन फायरिंग में आरोपी बाहरी या स्थानीय? जांच तेज

सोलन में यूनिवर्सिटी के बाहर युवक द्वारा हवाई फायरिंग की घटना को लेकर उन्होंने कहा कि पुलिस तेजी से जांच कर रही है कि आरोपी स्थानीय है या बाहरी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हिमाचल में आकर अपराध करने वालों को राज्य की पुलिस किसी भी हाल में बख्शने वाली नहीं है।

 विपक्ष भ्रामक तस्वीर दिखा रहा,- पेपर लीक का समय क्यों भूल गए?

विपक्ष द्वारा प्रदेश में कानून-व्यवस्था बिगड़ने के आरोपों पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर महज मीडिया में बने रहने के लिए ऐसी बातें कर रहे हैं। चौहान ने कहा कि हिमाचल देश के सबसे शांत राज्यों में से एक है और विपक्ष का आरोप राजनीतिक मंशा से प्रेरित है। उन्होंने याद दिलाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में पुलिस पेपर लीक जैसे बड़े घोटाले हुए थे, जिन पर तब कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जबकि कांग्रेस सरकार ने आते ही आरोपियों पर सख्त कदम उठाए।

तीन साल के कार्यकाल पर विपक्ष के सवालों का जवाब

सरकार के तीन साल के कार्यकाल पर विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए चौहान ने कहा कि ये तीन साल आपदा और चुनौतियों से घिरे रहे, लेकिन बावजूद इसके सरकार ने कई योजनाओं को जमीन पर उतारा है। उन्होंने कहा कि 11 दिसंबर को मंडी में जनता के सामने सरकार अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करेगी, जहां किसी भी तरह का मनोरंजन कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यों का तथ्यात्मक प्रस्तुतिकरण होगा।

देहरा से वायरल हुए वीडियो पर उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों से आने वाले मजदूरों का रजिस्ट्रेशन करवाना ठेकेदारों की जिम्मेदारी है और प्रशासन पहले ही इसके निर्देश जारी कर चुका है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो संभवतः पुराना है और सोशल मीडिया पर दोबारा चलाया जा रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डमटाल चरस मामले में वित्तीय जांच के बाद कार्रवाई, 17 मामलों में अब तक करीब 29.96 करोड़ की संपत्ति जब्त

Summer express/नूरपुर, संजीव-:पुलिस जिला नूरपुर ने नशे के कारोबार के खिलाफ अपनी कार्रवाई को अब नशा तस्करों की अवैध कमाई और संपत्ति तक पहुंचा दिया है। डमटाल में चरस बरामदगी के एक मामले में आरोपी की करीब 3.32 करोड़ रुपये की संपत्ति की वित्तीय जांच के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। सक्षम प्राधिकारी, नई...

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.