Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बिहार में NDA की वापसी, नीतीश कुमार दसवीं बार बने मुख्यमंत्री

बिहार  | बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की बड़ी जीत के बाद राज्य में सत्ता परिवर्तन का ऐतिहासिक क्षण आ गया है। नीतीश कुमार ने गुरुवार को एक बार फिर इतिहास रचते हुए 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह पटना के गांधी मैदान में आयोजित किया गया, जहां राजनीतिक जगत के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली CM पद की शपथ

जेडीयू नेता नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ दिया। उनके साथ कई नए मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली, जिससे नई सरकार के गठन की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू हो गई।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी ली शपथ

समारोह की शुरुआत में BJP विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। सम्राट चौधरी को NDA सरकार में एक अहम चेहरा माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी और कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए, जिससे इस कार्यक्रम का महत्व और बढ़ गया। उनके साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी, तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मंच पर मौजूद रहे। इन नेताओं की उपस्थिति से साफ है कि बिहार में बनी NDA सरकार को बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व विशेष महत्व दे रहा है।

विजय सिन्हा भी पहुंचे समारोह स्थल

BJP विधायक दल के उपनेता विजय कुमार सिन्हा गांधी मैदान पहुंच चुके हैं। माना जा रहा है कि उन्हें नीतीश कैबिनेट में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रात में पुलिस का एक्शन: फेज-3B2, CP मॉल और फेज-10 मार्केट में चेकिंग

SHO फेज-1 मटौर समेत कई थाना प्रभारियों ने संभाला मोर्चा, संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच मोहाली। शहर में रात के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने शुक्रवार रात विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। SHO फेज-1 मटौर की अगुवाई में कई थाना प्रभारियों और पुलिस...

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.