Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुख्यात दलजीत सिहाग की बेड़ियों में परेड, हांसी पुलिस का सख्त एक्शन

हांसी |  हरियाणा पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अपने सख्त अभियान को तेज करते हुए कुख्यात अपराधी दलजीत सिहाग को बेड़ियों में बांधकर शहर के प्रमुख बाजारों में परेड करवाया। जिले की हांसी पुलिस ने यह कार्रवाई डीजीपी ओपी सिंह के निर्देश पर अपराध नियंत्रण के विशेष अभियान के तहत की है।

गांव सिसाय का रहने वाला गैंगस्टर दलजीत सिहाग हत्या, जानलेवा हमला, फिरौती व लूट जैसे 61 गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित रहा है। पुलिस ने झज्जर जेल से एक दिन का प्रोडक्शन वारंट लेकर उसे रिमांड पर लिया, जिसके बाद उसके हाथों में बेड़ियां डालकर हांसी शहर में पैदल परेड करवाई गई।

परेड के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा, जबकि बाजारों में मौजूद लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की। कई लोगों ने इसे अपराधियों को कड़ा संदेश देने वाला कदम बताया।

2016 जाट आरक्षण आंदोलन में हत्या का आरोपी

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दलजीत सिहाग 2016 में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई हिंसा में हांसी के मिंटू गुर्जर की हत्या का मुख्य आरोपी रहा है। इस मामले में वर्ष 2019 में अदालत ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी और वह वर्तमान में झज्जर जेल में बंद है।

सोशल मीडिया पर सक्रियता भी बनी पुलिस के लिए चुनौती

हांसी एसपी अमित यशवर्द्धन ने बताया कि दलजीत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय था और उसके करीब 1.25 लाख फॉलोअर्स हैं। वह अपने वीडियो और पोस्ट के जरिए युवाओं को प्रभावित कर रहा था, जो पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया था।

एसपी ने कहा, “दलजीत हर प्रकार के अपराध में शामिल रहा है। उसकी ऑनलाइन गतिविधियों से कई युवक प्रभावित हो रहे थे। ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाकर पुलिस समाज को सही दिशा देने का प्रयास कर रही है।”

पुलिस का सख्त संदेश—अपराधियों को नहीं मिलेगी कोई राहत

हांसी पुलिस का मानना है कि ऐसे अभियानों से अपराधियों में भय पैदा होगा और समाज में कानून-व्यवस्था को लेकर विश्वास मजबूत होगा। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि इसी तरह की परेड और कार्रवाइयाँ आगे भी जारी रहेंगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शिमला में भारी बारिश के बीच कार्ट रोड पर भूस्खलन, यातायात कई घंटे प्रभावित

Summer express/शिमला/संजू -:राजधानी शिमला में लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार को कार्ट रोड पर अचानक हुए भूस्खलन से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा, पत्थर और मिट्टी सड़क पर आ गिरी, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें...

विश्व हेपेटाइटिस दिवस: अंबाला में जागरूकता अभियान, समय पर जांच और बचाव पर दिया जोर

Summer express, अंबाला ,  अंकुर कपूर | विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर हरियाणा सरकार की ओर से चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना, समय पर जांच कराने...

चरखी दादरी में रोडवेज बस की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, चरखी दादरी | चरखी दादरी जिले में मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे-148बी पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोपेड सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा पालड़ी बस अड्डे के समीप उस समय हुआ, जब हरियाणा रोडवेज की बस और मोपेड की आमने-सामने टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके...

फायर एनओसी के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, नारनौल का फायरमैन 20 हजार रुपये लेते गिरफ्तार

Summer express, नारनौल |   हरियाणा के नारनौल में फायर एनओसी जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की रेवाड़ी इकाई ने फायर स्टेशन में तैनात फायरमैन संदीप यादव को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के...

बहादुरगढ़ डंपिंग स्टेशन पर अव्यवस्था देख भड़की चेयरपर्सन, अधिकारियों-ठेकेदार को लगाई फटकार

Summer express, बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने नया गांव स्थित डंपिंग स्टेशन का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कूड़े के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.