Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद मेट्रो पर हड़कंप, संदिग्ध बैग मिलने से मचा हंगामा

फरीदाबाद   | फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन पर  दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्टेशन प्रांगण में तीन संदिग्ध लावारिस बैग पड़े होने की सूचना मिली। यात्रियों और सुरक्षा कर्मियों ने एहतियात के तौर पर तुरंत पुलिस, सीआईएसएफ और बम निरोधक दस्ते को सूचना दी, जिसके बाद कई टीमें मौके पर जुट गईं।

सूचना मिलते ही स्टेशन प्रबंधन ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बस अड्डे की ओर खुलने वाले गेट नंबर-1 को तत्काल बंद कर दिया, जबकि रेलवे रोड की ओर बने गेट नंबर-2 से आवाजाही जारी रखी गई। बम निरोधक दस्ता, खोजी कुत्ता यूनिट, मेट्रो थाने की पुलिस और सिटी थाने की टीम ने बैगों की बारीकी से जांच शुरू कर दी।

करीब दो घंटे चली इस उच्च स्तरीय जांच के दौरान मौके पर एक युवक आकाश पहुंचा, जिसने दावा किया कि ये तीनों बैग उसी के हैं। युवक ने बताया कि वह सुभाष चौक, एनआईटी नंबर-1 का निवासी है और रामा पैलेस के पास साजन कार डेकोरेटर की दुकान में काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि वह नशे में होने की वजह से बैग स्टेशन पर रखकर बस अड्डे में सोने चला गया था।

बैगों की जांच में कपड़े, किताबें, पेचकस और प्लास जैसे उसके निजी सामान मिले। युवक के बयान और बैग में मिले सामान की पुष्टि के बाद पुलिस ने उसे कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया।

दहशत और अफरा-तफरी के माहौल के बाद, जांच पूरी होने पर गेट नंबर-1 को फिर से यात्रियों के लिए खोल दिया गया और मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से बहाल हो गईं। घटना से सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता और सतर्कता एक बार फिर स्पष्ट हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...

पानी की समस्या लेकर नगर परिषद पहुंचे वार्ड आठ के लोग, जांच में अवैध निकले कनेक्शन

{प्रधान ने दी राहत, बोले- कनेक्शन लीगल करवाएं, पानी की कमी नहीं आने देंगे : विर्कगुरमीत सिंह | जीरकपुरसमर न्यूज नगर परिषद जीरकपुर के वार्ड नंबर 8 स्थित अंबेडकर कॉलोनी के निवासियों ने इलाके में पीने के पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।पार्षद निर्मला गौतम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.