Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

प्रदेश सरकार के तीन साल.. जनता पूछ रही ये सवाल! क्या असली चुनौतियां वहीं की वहीं?

लोगों ने गिनाईं कमियां और उम्मीदें

Hamirpur, Arvind-:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार का तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है, लेकिन जनता का कहना है कि अभी भी कई ऐसे महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं जिन पर तेज़ी से काम करने की जरूरत है। आम लोगों का मानना है कि महंगाई, सड़कें और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सरकार को और गंभीरता से कदम उठाने चाहिए ताकि जनता को वास्तविक राहत मिल सके। हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के लोगों ने राज्य सरकार के तीन वर्षों के कार्यकाल को लेकर सांझा किए अपने विचार ।

जनता ने गिनाईं कमियां—महंगाई, खराब सड़कें और रोजगार बड़े मुद्दे

हमीरपुर के स्थानीय निवासी अशोक राणा ने बताया कि प्रमुख राष्ट्रीय व राज्यीय मार्गों को छोड़ दिया जाए तो ग्रामीण सड़कों की हालत बेहद दयनीय है। कई सड़कों पर लंबे समय से मरम्मत नहीं हुई, जिससे रोजाना हजारों लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अशोक ने कहा कि खराब सड़कें दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन चुकी हैं और इनका खामियाजा आम नागरिकों को झेलना पड़ रहा है।अशोक के अनुसार महंगाई भी लोगों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। आवश्यक वस्तुओं, खासकर फल-सब्जियों और रसोई सामग्री के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। उनका कहना है कि संबंधित विभागों को मूल्य नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए, क्योंकि रसोई का बजट सामान्य परिवारों की पहुंच से बाहर हो रहा है।

वहीं, स्थानीय युवक अमित ने कहा कि सरकार ने युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का वादा किया था, लेकिन यह वादा पूरी तरह पूरा होता नहीं दिख रहा। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों में सीमित अवसर हैं, इसलिए निजी क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर रोजगार व्यवस्था बनाई जानी चाहिए। अमित का कहना है कि हिमाचल में बेरोजगारी अब सबसे गंभीर मुद्दों में शामिल हो चुकी है, जिसके समाधान के लिए ठोस योजना बनाकर इसे मिशन मोड में लागू करने की आवश्यकता है।अमित ने राज्य में पिछले वर्षों में आई प्राकृतिक आपदाओं का जिक्र करते हुए कहा कि अवैध निर्माण इसका एक बड़ा कारण है। उन्होंने कहा कि अनियंत्रित और नियमों के विपरीत हो रहा निर्माण प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता को नुकसान पहुंचा रहा है। सरकार को ऐसे निर्माणों पर कठोर कार्रवाई कर पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देनी चाहिए।

शिक्षा क्षेत्र में सरकार की सराहना

हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष राजेश गौतम ने शिक्षा क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीतियों के चलते हिमाचल क्वालिटी एजुकेशन के मामले में देश के शीर्ष पांच राज्यों में शामिल हुआ है। राजेश गौतम ने प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को अलग करने के फैसले को भी सराहनीय बताया और कहा कि इसके सकारात्मक परिणाम आने वाले वर्षों में दिखाई देंगे।

प्रदेश में सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर जहां कई लोग विकासात्मक कार्यों की प्रशंसा कर रहे हैं, वहीं आम जनता उम्मीद कर रही है कि रोजगार, महंगाई और सड़कें जैसे बुनियादी मुद्दों पर आने वाले समय में सरकार अधिक ठोस कदम उठाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी हुआ गुनाह: पूर्व विधायक नीरज शर्मा

Summer express, अनिल मंगला , फरीदाबाद | एनआईटी 86 के पूर्व विधायक पं० नीरज शर्मा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी गुनाह साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन और सरकार को...

भट्टाकुफर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा का पौधारोपण अभियान

Summer express/शिमला, संजू- : पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला शिमला ने मंगलवार को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के भट्टाकुफर स्थित ज्वाला माता मंदिर के समीप ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और...

कैथल में नशा तस्करों पर प्रशासन का बुलडोजर, तीन मकान जमींदोज

Summer express, कैथल , बलिंदर | हरियाणा के कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर बुलडोजर चला दिया। सिरटा रोड स्थित जाट धर्मशाला के सामने बनी कॉलोनी में तीन कथित नशा तस्करों के मकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर...

हरियाणा में खुलेंगे 700 से अधिक नए वीटा बूथ, महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

Summer express, चंडीगढ़ , अंकुर कपूर | हरियाणा सरकार ने प्रदेश में डेयरी क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि प्रदेशभर में 700 से अधिक नए वीटा बूथ स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, सहकारी समितियों से जुड़े महिला स्वयं सहायता...

किसानों को हुआ  का मुनाफा..बल्ह में अब तक टमाटर से 50 करोड़ का कारोबार, 250-500 तक बिका एक क्रेट

Summer express/मंडी,धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश का मिनी पंजाब कहलाई जाने वाली बल्ह घाटी में इस बार टमाटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस सीजन में बल्ह घाटी से अब तक 50 करोड़ से अधिक के टमाटरों का कारोबार हो चुका है। हालांकि सीजन अब अंतिम चरण में है, लेकिन खेतों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.