Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ब्यास नदी में पाइलिंग मशीन पलटी, ऑपरेटर तेज बहाव में लापता—SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

Mandi, Dharamveer-:मंडी शहर के बिंद्रावणी क्षेत्र में देर रात बड़ा हादसा पेश आया, जहां नेशनल हाईवे निर्माण में लगी पाइलिंग मशीन ब्यास नदी में पलट गई। हादसे में मशीन ऑपरेटर तेज बहाव में बह गया और उसका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। SDRF की टीम घटनास्थल पर लगातार राहत व खोज अभियान में जुटी हुई है।

नदी पर बनी अस्थाई पुलिया को पार करते हुए पेश आया हादसा

यह घटना मंडी शहर से लगभग 3 किलोमीटर दूर उस स्थान पर हुई है, जहां मंडी–पठानकोट नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट के अंतर्गत पुल निर्माण का कार्य चल रहा है। हादसे में लापता हुए मशीन ऑपरेटर की पहचान बिहार निवासी 21 वर्षीय तनवीर आलम पुत्र मोहम्मद गुलाम गोस के रूप में की गई है।जानकारी के अनुसार, बीती रात पंडोह डैम से पानी छोड़े जाने के कारण ब्यास नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया था। जिला प्रशासन और बीबीएमबी प्रबंधन द्वारा पहले ही चेतावनी जारी की गई थी, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कंपनी ने कार्य बंद नहीं किया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रात करीब समय निर्माण कंपनी की ओर से नदी पर बनाई गई अस्थायी पुलिया के सहारे कुल तीन मशीनों को नदी पार करवाया जा रहा था। इनमें से दो मशीनें सुरक्षित निकल गईं, लेकिन तीसरी पाइलिंग (बोरिंग) मशीन बढ़े हुए जलस्तर और तेज धारा के कारण अस्थिर होकर अचानक नदी में पलट गई।मशीन पलटने के दौरान ऑपरेटर तनवीर आलम मशीन से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था, लेकिन तेज बहाव में फंसा और देखते ही देखते नदी की धारा में बह गया। 

 रात भर तलाशी अभियान जारी रखा

हादसे की सूचना मिलते ही मंडी सदर थाना पुलिस और SDRF यूनिट मंडी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रात भर तलाशी अभियान जारी रखा।SDRF की 11 सदस्यीय टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि पूरी टीम नदी के विभिन्न हिस्सों में लगातार खोजबीन कर रही है। पानी के तेज बहाव और रात के अंधेरे के कारण खोज अभियान प्रभावित हुआ, लेकिन सुबह होते ही सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया है। अभी तक तनवीर का कोई पता नहीं चल पाया है।पानी छोड़े जाने की चेतावनी के बाद भी कंपनी ने बंद नहीं किया था यहां निर्माण कार्य

इस घटना ने निर्माण कंपनी पर लापरवाही के गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन द्वारा जारी चेतावनी के बावजूद काम जारी रखना और बढ़े हुए जलस्तर के बीच मशीनों को नदी पार करवाना बड़ा जोखिम था। इससे पहले भी दो मशीनें इसी अस्थायी पुलिया से सुरक्षित निकाली गई थीं, लेकिन बढ़ते पानी ने तीसरी मशीन को संतुलन बनाने का मौका नहीं दिया।हादसे के बाद स्थानीय लोगों और मजदूरों में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने कंपनी से जवाबदेही तय करने की बात कही है, जबकि SDRF और पुलिस टीमें ऑपरेटर की तलाश में हर संभव प्रयास कर रही हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

यमुनानगर में पानी से भरे गड्ढे में डूबा एक वर्षीय मासूम, मौत

summer express , यमुनानगर। गांव अराइयांवाला में दर्दनाक हादसे में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चे के माता-पिता पास ही स्थित नर्सरी में काम कर रहे थे। मृतक की पहचान सिद्धू के रूप में हुई है। वह तीन भाई-बहनों में सबसे...

माली की नौकरी, केमिस्ट्री पढ़ाने का जुनून; 36 छात्रों का भविष्य संवार रहे तरुण

summer express,यमुनानगर। व्यासपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में माली के पद पर तैनात तरुण इंदौरा इन दिनों अपने काम के साथ-साथ 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को केमिस्ट्री भी पढ़ा रहे हैं। स्कूल में विषय अध्यापक की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए तरुण ने शिक्षक की अतिरिक्त जिम्मेदारी...

फाइव डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, हिमाचल में धर्मशाला, हमीरपुर और ऊना में प्रदर्शन

बैंक कर्मचारियों ने निकाली रैली, सरकार से लंबित मांगें जल्द पूरी करने की मांग मांगें नहीं मानी तो सितंबर में दोबारा हड़ताल, 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी Summer express हमीरपुर/धर्मशाला/ऊना। बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी एकदिवसीय सांकेतिक हड़ताल का असर हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिला। हमीरपुर,...

हरियाणा से दिल्ली सफर होगा आसान: फरीदाबाद हाईवे की कारपेटिंग तेज, जल्द पूरा होगा काम

summer express , फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क की नई कारपेटिंग का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। गदपुरी टोल बैरियर से सराय ख्वाजा टोल बैरियर तक चल रहा यह काम अब मध्य चरण में पहुंच गया है।...

नाहर सिंह कॉलोनी में भीषण आग, फ्रिज-वॉशिंग मशीन के गोदाम समेत सात मकान चपेट में

summer express , फरीदाबाद । नाहर सिंह कॉलोनी में देर रात फ्रिज और वॉशिंग मशीन के गोदामों में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास स्थित करीब सात मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.