Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

महिला हिंसा के बढ़ते मामलों पर उबाल, जनवादी महिला समिति ने शिमला में दिया धरना; मृतका ममता को न्याय की मांग

Shimla,21November-:अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने ममता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आज शिमला स्थित जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। धरने के बाद समिति ने अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।

समिति ने बताया कि 16 नवंबर को मंडी जिले में एक महिला पर उसके पति द्वारा एसिड फेंकने की घटना सामने आई थी और गंभीर हालत में उसका उपचार चल रहा था। समिति की मंडी इकाई ने तुरंत जिलाधीश से मिलकर पीड़िता के मुफ्त इलाज की मांग की थी, लेकिन दुखद है कि कल ही पीड़िता की मौत हो गई। समिति ने कहा कि यह घटना न केवल अमानवीय है, बल्कि महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा का भयावह संकेत है।धरने को संबोधित करते हुए राज्य अध्यक्ष रंजना जरेट ने कहा कि महिलाएँ घर के भीतर भी सुरक्षित नहीं हैं। यह समस्या केवल महिलाओं की नहीं, बल्कि सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक विफलता का परिणाम है। मंडी में यह पहला एसिड अटैक नहीं है—इससे पहले भी दो मामले सामने आ चुके हैं, जबकि शिमला में भी एक मामला हो चुका है।

राज्य सचिव फालमा चौहान ने ज्ञापन में उठाई गई मांगों का उल्लेख करते हुए कहा कि एसिड की बिक्री पर सख्त निगरानी जरूरी है और ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने मृतका के परिवार को तुरंत राहत राशि देने तथा उसके एक बच्चे को सरकारी नौकरी प्रदान करने की मांग की।राज्य कोषाध्यक्ष हिमी ने कहा कि पीड़िता ने सुरक्षा की मांग की थी, लेकिन उसे सुरक्षा नहीं दी गई। यह दर्शाता है कि कानून और सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर खामियां मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” जैसे नारे तभी सार्थक होंगे जब सरकार जमीन पर प्रभावी कदम उठाएगी।समिति ने मांग की कि आरोपी को कठोरतम सजा दी जाए ताकि समाज में कड़ा संदेश जाए और महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा पर अंकुश लग सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

यमुनानगर में पानी से भरे गड्ढे में डूबा एक वर्षीय मासूम, मौत

summer express , यमुनानगर। गांव अराइयांवाला में दर्दनाक हादसे में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चे के माता-पिता पास ही स्थित नर्सरी में काम कर रहे थे। मृतक की पहचान सिद्धू के रूप में हुई है। वह तीन भाई-बहनों में सबसे...

माली की नौकरी, केमिस्ट्री पढ़ाने का जुनून; 36 छात्रों का भविष्य संवार रहे तरुण

summer express,यमुनानगर। व्यासपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में माली के पद पर तैनात तरुण इंदौरा इन दिनों अपने काम के साथ-साथ 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को केमिस्ट्री भी पढ़ा रहे हैं। स्कूल में विषय अध्यापक की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए तरुण ने शिक्षक की अतिरिक्त जिम्मेदारी...

फाइव डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, हिमाचल में धर्मशाला, हमीरपुर और ऊना में प्रदर्शन

बैंक कर्मचारियों ने निकाली रैली, सरकार से लंबित मांगें जल्द पूरी करने की मांग मांगें नहीं मानी तो सितंबर में दोबारा हड़ताल, 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी Summer express हमीरपुर/धर्मशाला/ऊना। बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी एकदिवसीय सांकेतिक हड़ताल का असर हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिला। हमीरपुर,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.