Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय पर्यटन कॉन्फ्रेंस शुरू, हिमाचल को ‘यूनिक टूरिज्म USP’ देने पर जोर

Dharamshala, Rahul-:कांगड़ा की पर्यटन नगरी में स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के कैंपस में आज 16वीं तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पर्यटन कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ हुआ। भारत सहित विभिन्न देशों से करीब 150 प्रतिनिधियों ने इस आयोजन में भाग लिया, जिसका मुख्य उद्देश्य पर्यटन की संभावनाओं को टिकाऊ विकास, रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना है। यह सम्मेलन पर्यटन मंत्रालय के ICCSR, इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटालिटी कांग्रेस और केंद्रीय विश्वविद्यालय के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया गया है।

सम्मेलन की थीम “सस्टेनेबल टूरिज्म एंड वेलनेस” रखी गई है। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. सतप्रकाश बंसल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को पर्यटन क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान—USP—स्थापित करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि जैसे केरल हेल्थ टूरिज्म, राजस्थान हैरिटेज टूरिज्म और कर्नाटक मेडिकल टूरिज्म के लिए जाना जाता है, उसी तरह हिमाचल को भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान के रूप में पेश किया जाना चाहिए।

कुलपति ने कहा कि प्रदेश में एडवेंचर टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें वैज्ञानिक तरीके से विकसित किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने धर्मशाला की वैश्विक पहचान का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां निर्वासित तिब्बती सरकार और बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा का निवास होना हिमाचल के लिए एक बड़ा आकर्षण है। उन्होंने बताया कि सर्वेक्षणों के अनुसार दुनिया के आठ देशों पर बौद्ध संस्कृति का सीधा प्रभाव है, जहां से बड़ी संख्या में विदेशी सैलानी धर्मशाला का रुख कर सकते हैं, यदि इस दिशा में योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाए।

प्रो. बंसल ने कहा कि पर्यटन विकास में दक्षता और निपुणता की कमी अभी भी महसूस की जाती है, जबकि प्रधानमंत्री स्वयं भारत के सबसे बड़े पर्यटन ब्रांड एम्बेसडर हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भारत में 22 मिलियन सैलानी आए, जिनमें से अधिकतर NRI थे। उन्होंने कहा कि सस्टेनेबल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय विशेष कोर्स व प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करेगा, जिससे पर्यटन उद्योग में रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हमीरपुर में फिट इंडिया जागरूकता दौड़ आयोजित, सांसद अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी

हमीरपुर, अरविंद-: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक सप्ताह के अवसर पर जिला ओलंपिक संघ हमीरपुर द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट के तहत जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ को हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं भी प्रतिभागियों के साथ चिल्ड्रन...

पार्षद भारती के कार्यालय पहुंचे विधायक पप्पी लोगों की समस्याएं सुन मौके पर किया समाधान

नीलकमल मोनू | लुधियानाक्षेत्र के विधायक पप्पी आज पार्षद निक्कू भारती के कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर कार्यालय पहुंचे। विधायक पप्पी ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से तुरंत संपर्क...

हरे कृष्ण महामंत्र के संकीर्तन से इस्कॉन परिसर हुआ भक्तिमय

अर्शदीप भट्टी | लुधियानाइस्कॉन मंदिर सिविल लाइंस, लुधियाना में भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी का स्नान यात्रा महोत्सव अत्यंत भव्य एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान के दिव्य अभिषेक, संकीर्तन एवं महाप्रसाद का लाभ प्राप्त किया।मंदिर अध्यक्ष नरोत्तमानंद दास ने अपने...

लोगों ने खुद बनाई सुरक्षा दीवार, कांग्रेस इंचार्ज बोले- चार साल में भी काम अधूरा

लक्की मेहता | लुधियानावार्ड नंबर-81 के कांग्रेस इंचार्ज मंगा शर्मा ने सोमवार को क्षेत्रवासियों के सहयोग से नाले के किनारे गलियों के सामने पक्की दीवार बनवाई। उनका कहना है कि हर साल बरसात के दौरान नाले का गंदा पानी मोहल्ले में घुस जाता है, जिससे लोगों के घरों तक पानी पहुंचता है और भारी नुकसान...

प्रशासन का डंडा: दाना मंडी में रेत माफिया पर मार्केट कमेटी की कार्रवाई

लक्की मेहता | लुधियानासलेम टाबरी के अधीन आने वाली दाना मंडी में वर्षों से जमे रेत माफिया पर मंगलवार सुबह आखिरकार प्रशासन का डंडा चल ही गया। लंबे समय से नोटिसों और चेतावनियों को नजरअंदाज कर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा जमाए बैठे लोगों के खिलाफ मार्केट कमेटी ने पुलिस प्रशासन के साथ संयुक्त अभियान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.