Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहड़ू फायरिंग केस: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Summer express/शिमला-:हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र में हुए फायरिंग मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद शुरू की गई जांच में पुलिस ने संदिग्धों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रजत सोहता (28), निवासी अपर बाजार रोहड़ू, और अमित उर्फ रोहित भापटा (32), निवासी गांव मंधारली, तहसील रोहड़ू के रूप में हुई है। दोनों से फिलहाल गहन पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे के कारणों का खुलासा हो सके।जिला शिमला के एएसपी अभिषेक ने बताया कि शुरुआती जांच में आपसी रंजिश इस घटना की मुख्य वजह मानी जा रही है। हालांकि पुलिस अन्य संभावित पहलुओं को भी ध्यान में रखते हुए मामले की पूरी सच्चाई तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस घटना में शामिल किसी भी अन्य व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि धार्मिक या सार्वजनिक कार्यक्रमों में हथियार लहराना और फायरिंग करना पूरी तरह गैरकानूनी है।एएसपी ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - पलवल में दहेज के लिए दोहरी हत्या,महिला और मासूम बेटी की मौत; 3 महीने का नवजात लापता

रोहड़ू फायरिंग केस: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Summer express/शिमला-:हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र में हुए फायरिंग मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद शुरू की गई जांच में पुलिस ने संदिग्धों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रजत सोहता (28), निवासी अपर...
Summer Express - शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन: ड्रग सप्लाई चेन का भंडाफोड़, बिहार से दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन: ड्रग सप्लाई चेन का भंडाफोड़, बिहार से दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला, संजू -:शिमला में नशा तस्करी के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई के तहत पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। थाना बालूगंज में दर्ज एक मामले की जांच के दौरान ड्रग सप्लाई नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जिसमें बिहार से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की शुरुआत तब हुई...
Summer Express - तख्त श्री पटना साहिब के प्रधान जगजोत सिंह सोही को जन्मदिवस पर संगत व स्टाफ की शुभकामनाएं

तख्त श्री पटना साहिब के प्रधान जगजोत सिंह सोही को जन्मदिवस पर संगत व स्टाफ की शुभकामनाएं

Summer express पटना, (दलजीत विक्की) | पावन धरा तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में आज श्रद्धा, सेवा और प्रेम का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब तख्त पटना साहिब प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगजोत सिंह सोही के जन्मदिवस के अवसर पर समूचे कमेटी स्टाफ ने उन्हें हार्दिक बधाइयाँ दी।इस अवसर पर गुरु घर की...
Summer Express - Auto Draft

कनाडा में पंजाब की युवती की संदिग्ध मौत, घर के बाहर मिला शव

Summer express, अहमदगढ़ | पंजाब की रहने वाली एक युवती की कनाडा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 29 वर्षीय प्रतिभा के रूप में हुई है, जो पंजाब के अहमदगढ़ की निवासी थी। जानकारी के अनुसार, युवती का शव ब्रैम्पटन स्थित उसके निवास के बाहर सीढ़ियों के पास...
Summer Express - Auto Draft

TMC सांसद के काफिले पर हमले का आरोप, निर्वाचन आयोग ने मांगी रिपोर्ट

Summer express, कोलकाता |  पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के अंतिम चरण के बीच आरामबाग से मिताली बाग के काफिले पर कथित हमले को लेकर सियासत तेज हो गई है। घटना के बाद निर्वाचन आयोग ने सख्त रुख अपनाते हुए मामले की विस्तृत रिपोर्ट तलब कर ली है। सांसद मिताली बाग ने आरोप लगाया कि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.