Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राजनीति के चाणक्य रहे स्व. पंडित सुखराम के चवर्ख पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे नेता

मंडी , धर्मवीर-: राजनीति के चाणक्य और संचार क्रांति के मसीहा के रूप में विख्यात रहे स्व. पंडित सुखराम के देहावसान के चार वर्ष पूरा होने पर आज परिजनों की तरफ से चवर्ख पर ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित प्रदेश भर से आए कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने शिरकत की। सभी ने स्व. पंडित सुखराम की तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पुत्र अनिल शर्मा और पौत्र आश्रय शर्मा ने बताया कि 11 मई 2022 को पंडित सुखराम का देहावसान हुआ था। अपने पूरे जीवनकाल में उन्होंने निर्दलीय से अपनी राजनीतिक जीवन की शुरूआत करते हुए कांग्रेस और भाजपा जैसे दलों में काम किया। हिविकां के रूप में नए दल का गठन करके प्रदेश की राजनीति में एक अलग पहचान बनाई और प्रदेश का एक समान दृष्टि से विकास करवाया। आज भी लोग उनके किए हुए कार्यों को याद करते हैं।

पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि देश भर में संचार क्रांति लाने में स्व. पंडित सुखराम के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। आज अगर लोगों की जेबों में मोबाइल फोन की घंटियां बज रही हैं तो उसके पीछे स्व. पंडित सुखराम की सोच ही है। उन्होंने देश सहित हिमाचल प्रदेश और मंडी जिला के लिए जो योगदान दिया उसे लोग हमेशा याद रखेंगे।

बता दें कि स्व. पंडित सुखराम ने अपने पूरे जीवनकाल में लोकसभा और विधानसभा के 13 चुनाव लड़े। सदर विधानसभा क्षेत्र पर उनके परिवार का आज तक एक छत्र राज है। यहां से स्व. पंडित सुखराम का परिवार आज दिन तक कभी नहीं हारा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.