Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में बढ़ा खतरा : बच्चों-बुजुर्गों के लिए नई हेल्थ एडवाइजरी जारी

पटियाला। बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच पंजाब सरकार ने बच्चों, बुजुर्गों और संवेदनशील वर्गों के लिए विशेष हेल्थ एडवाइजरी जारी की है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के निर्देश पर सिविल सर्जन डॉ. संजय कामरा ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरी एहतियात अपनाने की अपील की।

डॉ. कामरा ने बताया कि वायु प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और दमा, दिल, शुगर तथा श्वसन संबंधी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों पर पड़ता है। प्रदूषण के कारण खांसी, सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन, नजला, खुजली और बेचैनी जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ सकती हैं। ऐसे में संवेदनशील लोगों को अनावश्यक बाहरी गतिविधियों से बचने की सलाह दी गई है।

बाहरी गतिविधियों में सावधानी जरूरी

सिविल सर्जन ने कहा कि प्रदूषण के दौरान विशेषकर सुबह और शाम के समय बाहर जाने से बचें। बाहर निकलते समय मास्क पहनें, शरीर को ढकने वाले कपड़ों का उपयोग करें और किसी भी परेशानी की स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

प्रदूषण कम करने के लिए ये उपाय अपनाएं

  • पेट्रोल-डीजल वाहनों का कम उपयोग करें
  • अधिक से अधिक साइकिल का इस्तेमाल बढ़ाएं
  • मशीनों की बजाय हाथ से काम को प्राथमिकता दें
  • पराली जलाने से परहेज़ करें
  • ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं
  • संतुलित आहार लें और पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं

डॉ. कामरा ने कहा कि साफ और स्वस्थ पर्यावरण ही स्वस्थ समाज की नींव है। सरकार और नागरिक मिलकर प्रदूषण कम करने के प्रयासों को सफल बना सकते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलवल में अमृत सरोवर और सिविल अस्पताल रिनोवेशन कार्यों का शुभारंभ, विपक्ष पर बरसे गौरव गौतम

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल | हरियाणा सरकार के खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने पलवल जिला लघु सचिवालय स्थित सभागार में अमृत सरोवर योजना के तहत विकास कार्यों और नागरिक अस्पताल के रिनोवेशन कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, भाजपा नेता मनोज रावत, उपायुक्त डॉ....

मंगलुरु में भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा, दीवार गिरने से तीन की मौत

Summer express, मंगलुरु | कर्नाटक के मंगलुरु में बुधवार तड़के भारी बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। कंकनाडी थाना क्षेत्र के गरोड़ी इलाके में एक बड़ी दीवार अचानक ढह गई, जिसकी चपेट में पास के किराए के मकान आ गए। हादसे में दो बच्चों और एक महिला की मलबे में दबकर मौत हो...

पटियाला में पावरकॉम कर्मचारियों का प्रदर्शन तेज, 9 कर्मचारी पानी की टंकी पर चढ़े

Summer express, पटियाला | नौकरी नियमित करने की मांग को लेकर पावरकॉम आउटसोर्स स्पॉट बिलिंग मीटर रीडर यूनियन का आंदोलन बुधवार को और उग्र हो गया। यूनियन के नौ सदस्य तड़के माता कौशल्या सरकारी अस्पताल के सामने स्थित जिला स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय की पानी की टंकी पर चढ़ गए। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने दावा किया कि...

हिसार में पुलिस हवालात में युवक की संदिग्ध मौत, मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगा पोस्टमार्टम

Summer express, हिसार | हरियाणा के हिसार स्थित अर्बन एस्टेट पुलिस थाना की हवालात में बंद एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मछली मार्केट निवासी 30 वर्षीय सुनील के रूप में हुई है, जो इलाके में चिकन कॉर्नर चलाता था। जानकारी के अनुसार,...

यमुनानगर में अधूरे बाढ़ बचाव कार्यों से बढ़ी चिंता, कटाव का खतरा बरकरार

Summer express , यमुनानगर | प्री-मानसून की शुरुआत के बावजूद यमुनानगर जिले में बाढ़ और नदी कटाव को लेकर चिंता कम नहीं हुई है। प्रशासन ने यमुना, सोम और पथराला नदियों पर 30 जून तक सभी बाढ़ बचाव कार्य पूरे करने का लक्ष्य तय किया था, लेकिन अब तक केवल 22 कार्य ही पूरे हो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.