Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सुप्रीम कोर्ट ने कई राज्यों में SIR विवाद पर चुनाव आयोग से मांगा जवाब

चंडीगढ़ |  पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए रूपनगर (रोपड़) के आरटीओ और पीसीएस अधिकारी गुरविंदर सिंह चोहल को तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया है। हाल ही में सरकार ने राज्य भर में अधिकारियों की कार्यशैली की कड़ी समीक्षा शुरू की है, जिसके तहत यह सख्त कदम उठाया गया है।

सूत्रों के अनुसार, श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के शहीदी समागम के दौरान आयोजित लाइट एंड साउंड शो में ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली बसों की व्यवस्था में गंभीर लापरवाही पाई गई। कार्यक्रम में बसें उपलब्ध करवाने में आरटीओ की ओर से उचित प्रबंधन नहीं किया गया, जिसके कारण सरकार ने इसे सेवा में गड़बड़ी और प्रशासनिक लापरवाही मानते हुए तत्काल कार्रवाई का आदेश जारी किया।

जारी अधिसूचना के मुताबिक, अधिकारी को पंजाब सिविल सेवा (दंड एवं अपील) नियम 1970 के तहत निलंबित किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सस्पेंशन अवधि के दौरान उन्हें पंजाब सिविल सेवा नियमावली, सिलसिला-1, भाग-1 के नियम 7.2 के अनुसार सस्पेंशन अलाउंस दिया जाएगा।

इसके अलावा, निलंबन की अवधि में अधिकारी का मुख्यालय चंडीगढ़ निर्धारित किया गया है। इस दौरान वह बिना संबंधित प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि आदेश तुरंत प्रभाव से लागू माना जाएगा और अगली जांच रिपोर्ट आने तक अधिकारी सस्पेंडेड ही रहेंगे।

पंजाब सरकार ने हाल के महीनों में कई विभागों में सख्त अनुशासनात्मक कदम उठाए हैं, ताकि प्रशासनिक कार्यशैली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके। आरटीओ के खिलाफ यह कार्रवाई भी उसी श्रृंखला का हिस्सा मानी जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मानसून पहुँचते ही मंडी में नुकसान शुरू, पत्थरों की चपेट में आई महिला की मौत, 28 सड़के भी अवरूद्ध

पंडोह डैम के पानी में भी हुआ इजाफा, छोड़ा जा रहा 15 हजार क्यूसिक प्रति सेकेंड पानी Summer express/मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिला में बारिश का सीजन शुरू होते ही हादसों का क्रम भी शुरू हो गया है। जिले के औट स्थित शनि मंदिर के पास नेशनल हाईवे पर बुधवार को एक भीषण हादसे में नालागढ़ निवासी 38...

बरसात के मौसम में डेंगू-मलेरिया से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, लोगों से सतर्क रहने की अपील

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -:बरसात की शुरुआत के साथ ही जिले में डेंगू, मलेरिया और अन्य मौसमी बीमारियों की आशंका बढ़ने लगी है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एहतियाती कदम तेज कर दिए हैं। विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से साफ-सफाई बनाए रखने और मच्छरों की रोकथाम के लिए आवश्यक सावधानियां...

कांगड़ा में मौसम को लेकर अलर्ट, नदी-नालों से दूर रहने की अपील, प्रशासन ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी

Summer express/धर्मशाला, राहुल -:कांगड़ा जिले में आगामी दिनों में मौसम के बिगड़ने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों और पर्यटकों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार 1, 2 और 4 जुलाई को जिले के कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है, जबकि...

पानीपत की कबाड़ी फैक्ट्री में हादसा, कपड़े की गांठ गिरने से महिला श्रमिक की मौत

Summer express, पानीपत  |  हरियाणा के पानीपत में थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत एक कबाड़ी फैक्ट्री में हुए दर्दनाक हादसे में महिला श्रमिक की मौत हो गई। मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के कैराना निवासी माया देवी के रूप में हुई है, जो पिछले कुछ समय से फैक्ट्री में काम कर रही थी। जानकारी के...

हरियाणा बना MSP पर 24 फसलों की खरीद करने वाला देश का पहला राज्य

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल | हरियाणा अब देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां केंद्र सरकार द्वारा घोषित सभी 24 प्रमुख फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर की जा रही है। राज्य सरकार ने अपनी खरीद नीति का विस्तार करते हुए MSP के दायरे को 14 फसलों से बढ़ाकर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.