Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बीएड की खाली सीटों के लिए 22 नवंबर को अंतिम स्पॉट काउंसलिंग, प्रवेश परीक्षा न देने वाले भी होंगे शामिल

Mandi, Dharamveer-:सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी ने अपने संबद्ध कॉलेजों में बीएड की बची हुई खाली सीटों को भरने के लिए अंतिम चरण की काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने घोषणा की है कि 22 नवंबर को स्पॉट राउंड काउंसलिंग आयोजित की जाएगी, जिसके जरिए बीएड कोर्स में एडमिशन के इच्छुक उम्मीदवारों को एक और मौका दिया जाएगा। खास बात यह है कि इस चरण में उन छात्रों को भी प्रवेश का अवसर दिया जाएगा जिन्होंने किसी कारणवश बीएड की प्रवेश परीक्षा या पिछले काउंसलिंग चरणों में हिस्सा नहीं लिया था।

यूनिवर्सिटी के अधिकार क्षेत्र में मंडी और कुल्लू जिलों के कुल 18 बीएड संस्थान आते हैं। छह चरणों की काउंसलिंग पूरी होने के बाद भी 1600 सीटों में से लगभग 450 सीटें खाली रह गई थीं। निजी बीएड कॉलेजों में आधे से अधिक सीटें रिक्त होने के कारण संचालक लगातार विश्वविद्यालय से आग्रह कर रहे थे कि उन्हें अपनी खाली सीटें स्वेच्छा से भरने की अनुमति दी जाए। हालांकि, विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह स्पष्ट किया कि सीटों को कॉलेजों के स्तर पर भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी और सभी प्रवेश केवल विश्वविद्यालय द्वारा की जाने वाली स्पॉट काउंसलिंग के माध्यम से ही होंगे।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी ने बताया कि 22 नवंबर को होने वाली इस अंतिम काउंसलिंग से अपेक्षा है कि अधिकांश या सभी सीटें भर दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस स्पॉट राउंड से उन सभी अभ्यर्थियों को लाभ होगा जो बीएड करने के इच्छुक हैं लेकिन अब तक नामांकन प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सके।निजी कॉलेज संचालकों को भी इस चरण से बड़ी उम्मीदें हैं, क्योंकि इससे रिक्त सीटें भरने की संभावना बढ़ जाएगी। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से समय पर उपस्थित होकर दस्तावेजों के साथ स्पॉट काउंसलिंग में भाग लेने की अपील की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एबीवीपी की स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 4 अक्टूबर को, 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी ले सकेंगे हिस्सा

Summer express/धर्मशाला,राहुल -:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जिला कांगड़ा की ओर से स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता को लेकर जिला संयोजक आयुष चौधरी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी साझा की।उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण...

करनाल नहर हादसा: बेटे को बचाने कूदा पिता, दो दिन बाद दोनों के शव मिले

summer express , करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। निसिंग क्षेत्र के गांव वीर बड़ालवा में दर्दनाक हादसे में नहर में डूबे पिता-पुत्र के शव दो दिन तक चले सर्च अभियान के बाद बरामद कर लिए गए हैं। बेटे को डूबता देखकर उसे बचाने के लिए 78 वर्षीय पिता सतनाम ने भी नहर में छलांग लगा दी...

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान यात्रा पर सख्ती, निजी स्पॉन्सरशिप पर लगी रोक

summer express, कुरुक्षेत्र। ऑपरेशन सिंदूर के बाद सामने आए कथित पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क और हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से जुड़े मामले के बाद भारत से पाकिस्तान जाने वाले धार्मिक जत्थों की प्रक्रिया को लेकर सख्ती बढ़ाई गई है। अब धार्मिक यात्राओं के लिए निजी स्तर पर स्पॉन्सरशिप के बजाय शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC)...

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.