Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी तेज़ाब कांड: पीड़िता ममता का पुलिस सुरक्षा में अंतिम संस्कार

न्याय के लिए आज निकलेगा कैंडल मार्च,  आरोपी पर अब हत्या का केस

Mandi, Dharamveer-:मंडी में हुए दिल दहला देने वाले तेज़ाब हमले की शिकार ममता का शुक्रवार को पुलिस सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार कर दिया गया। पीजीआई चंडीगढ़ में छह दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद बुधवार रात करीब पौने 12 बजे ममता ने दम तोड़ दिया था। पोस्टमार्टम के उपरांत गुरुवार शाम उसके पार्थिव शरीर को मंडी लाया गया, जिसके बाद शुक्रवार सुबह शहर के हनुमान घाट में अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।

ममता ने मरने से पहले बताई थी अपनी अंतिम इच्छा 

ममता ने मरने से पहले अपनी अंतिम इच्छा व्यक्त करते हुए कहा था कि उनका अंतिम संस्कार हनुमान घाट में ही किया जाए। उनकी इसी इच्छा को पूरा करने के लिए परिवार और प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की। मामले की गंभीरता और लोगों में बढ़ते आक्रोश को देखते हुए हनुमान घाट में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए मंडी पुलिस ने पहले से ही सुरक्षा घेरा तैयार कर लिया था। अंतिम संस्कार के दौरान माहौल भावुक हो उठा जब ममता के बेटे ने अपनी मां को मुखाग्नि दी।इस जघन्य घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। ममता को न्याय दिलाने की मांग अब एक जन-आंदोलन बन चुकी है। इसी क्रम में आज शाम 6 बजे आईआईटी मंडी गेट से चौहट्टा बाजार तक एक कैंडल मार्च निकाला जाएगा। सोशल मीडिया पर भी न्याय की आवाज बुलंद हो रही है। स्थानीय लोग, सामाजिक संगठन और ममता के परिजन आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।

मौत से पहले ममता ने एक कागज़ पर दिया अपना बयान 

बताया जा रहा है कि मौत से पहले ममता ने एक कागज़ पर अपना बयान भी लिखा था, जिसमें उसने अपने पति नंदलाल को कठोर दंड देने की अपील की थी। घटना 15 नवंबर की शाम की है, जब आरोपी नंदलाल ने ममता पर पहले तेज़ाब फेंका और फिर उसे घर की छत से नीचे धक्का दे दिया। तेज़ाब से झुलसी और गंभीर चोटों से ग्रस्त ममता को पड़ोसियों ने तुरंत मंडी अस्पताल पहुंचाया। यहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें पहले एम्स बिलासपुर और फिर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां वह उपचार के दौरान चल बसीं।

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल 

घटना के दिन ही मंडी पुलिस ने आरोपी नंदलाल को गिरफ्तार कर लिया था। एसपी मंडी अभिमन्यु वर्मा ने पुष्टि की है कि अब आरोपी के खिलाफ हत्या (मर्डर) के मामले में कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस तेजी से सबूत जुटा रही है और न्याय सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर कार्रवाई जारी है।मंडी तेज़ाब कांड ने समाज में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और लोग उम्मीद कर रहे हैं कि ममता को जल्द न्याय मिलेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.