Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

संजौली मस्जिद विवाद: चौथे दिन खत्म हुआ हिंदू संगठनों का आमरण अनशन,अब प्रशासन से होगी निर्णायक बैठक

Shimla, Sanju-:शिमला के संजौली क्षेत्र में मस्जिद विवाद एक बार फिर तनाव का कारण बना हुआ है। पिछले चार दिनों से हिंदू संघर्ष समिति के बैनर तले हिंदू संगठनों के नेता आमरण अनशन पर बैठे थे। सोमवार को प्रशासन द्वारा सभी मांगों पर सकारात्मक ढंग से बातचीत करने के आश्वासन के बाद अनशनकर्ताओं ने अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया। हिंदू संघर्ष समिति से जुड़े नेता मदन ठाकुर और विजय शर्मा ने जूस पीकर अनशन तोड़ा।

अब प्रशासन और हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच 29 नवंबर को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में समिति के नेता विवाद से जुड़ी सभी मांगों और बिंदुओं पर प्रशासन के साथ विस्तृत चर्चा करेंगे। हिंदू संगठनों ने स्पष्ट किया है कि हालांकि आमरण अनशन समाप्त कर दिया गया है, लेकिन उनकी क्रमिक हड़ताल पूर्व की भांति जारी रहेगी।हिंदू रक्षा मंच के अध्यक्ष कमल गौतम ने बताया कि प्रशासन ने उनकी अधिकतर मांगों को सुनने और उन पर विचार करने का भरोसा दिया है। साथ ही प्रशासन और हिंदू संघर्ष समिति के सदस्यों की एक संयुक्त कमेटी बनाने पर सहमति बनी है, जो आगे की प्रक्रिया को देखेगी। उनका कहना है कि संगठन समाधान की दिशा में प्रशासन के साथ सहयोग करने को तैयार हैं, लेकिन उनकी मांगें पूरी होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

अनशन खत्म होने के बाद हालात  तनावपूर्ण भी हो गए। कुछ प्रदर्शनकारी अचानक उग्र हो उठे और संजौली क्षेत्र में सड़क पर नारेबाज़ी करते हुए चक्का जाम कर दिया। इस दौरान कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह बाधित रहा। हालांकि, हिंदू संघर्ष समिति के नेताओं के हस्तक्षेप के बाद प्रदर्शनकारियों को शांत कराया गया और चक्का जाम समाप्त करवाया गया, जिसके बाद वाहनों की आवाजाही सामान्य हो गई।प्रदर्शनकारियों ने तुरंत प्रभाव से अवैध घोषित संजौली मस्जिद को हटाने की मांग दोहराई और स्थल पर कुछ समय तक नारेबाजी जारी रखी। अब नजरें 29 नवंबर की होने वाली बैठक पर हैं, जिससे विवाद के समाधान की उम्मीद की जा रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.