Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सरकार की चुनावी असमंजस पर जयराम ठाकुर का वार—पंचायत चुनाव टालना ग्रामीणों के साथ अन्याय

Mandi, 21 November-:सराज विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पंचायत चुनावों को लेकर सरकार के रुख पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सरकार, मुख्यमंत्री, मंत्री और अधिकारी चुनावों को लेकर परस्पर विरोधी बयान दे रहे हैं, जिससे पूरे प्रदेश में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि राज्य चुनाव आयुक्त को राज्यपाल को रिपोर्ट सौंपनी पड़ी है, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए दुर्भाग्यपूर्ण संकेत है।

जयराम ठाकुर ने सवाल उठाया कि जब मंत्री कह रहे हैं कि पंचायत चुनाव समय पर करवाए जा सकते हैं, तो फिर अधिकारी किसके निर्देश पर देरी कर रहे हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री स्वयं अपने मंत्रियों के कथनों से उलट बयान दे रहे हैं, जिससे सरकार की मंशा संदिग्ध प्रतीत होती है।उन्होंने कहा कि सरकार दावा करती है कि प्रदेश में अधिकांश सड़कें दुरुस्त कर ली गई हैं, जबकि मुख्यमंत्री प्रदेश की स्थिति को बदतर बताकर चुनाव टालने का तर्क दे रहे हैं। उन्होंने पूछा कि आपदा प्रबंधन अधिनियम लागू होने के बाद मुख्यमंत्री ने कितने प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय दौरा किया है?

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पंचायत चुनाव न होने से मनरेगा जैसे प्रमुख रोजगार कार्यक्रम ठप पड़ जाएंगे, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ेगा। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि सरकार आपदा प्रभावितों को आर्थिक सहायता देना चाहती है, तो इसे डीबीटी के माध्यम से तुरंत जारी कर सकती है, फिर चुनाव टालने की क्या मजबूरी है?

एचआरटीसी पेंशनरों का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि 21 नवंबर तक भी पेंशन जारी न होना सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है। मेडिकल बिल दो साल से लंबित हैं, जिससे हजारों परिवार परेशान हैं।थुनाग और जंजैहली मंडल की संयुक्त मोर्चा बैठक में उन्होंने संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया और कहा कि 2027 में भाजपा ऐतिहासिक जनमत हासिल करेगी।अपने पुराने स्कूल के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे जयराम ठाकुर भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि 50 वर्ष पुरानी यादें ताजा हो गई हैं और यह अनुभव जीवनभर याद रहेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हमीरपुर में फिट इंडिया जागरूकता दौड़ आयोजित, सांसद अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी

हमीरपुर, अरविंद-: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक सप्ताह के अवसर पर जिला ओलंपिक संघ हमीरपुर द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट के तहत जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ को हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं भी प्रतिभागियों के साथ चिल्ड्रन...

पार्षद भारती के कार्यालय पहुंचे विधायक पप्पी लोगों की समस्याएं सुन मौके पर किया समाधान

नीलकमल मोनू | लुधियानाक्षेत्र के विधायक पप्पी आज पार्षद निक्कू भारती के कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर कार्यालय पहुंचे। विधायक पप्पी ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से तुरंत संपर्क...

हरे कृष्ण महामंत्र के संकीर्तन से इस्कॉन परिसर हुआ भक्तिमय

अर्शदीप भट्टी | लुधियानाइस्कॉन मंदिर सिविल लाइंस, लुधियाना में भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी का स्नान यात्रा महोत्सव अत्यंत भव्य एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान के दिव्य अभिषेक, संकीर्तन एवं महाप्रसाद का लाभ प्राप्त किया।मंदिर अध्यक्ष नरोत्तमानंद दास ने अपने...

लोगों ने खुद बनाई सुरक्षा दीवार, कांग्रेस इंचार्ज बोले- चार साल में भी काम अधूरा

लक्की मेहता | लुधियानावार्ड नंबर-81 के कांग्रेस इंचार्ज मंगा शर्मा ने सोमवार को क्षेत्रवासियों के सहयोग से नाले के किनारे गलियों के सामने पक्की दीवार बनवाई। उनका कहना है कि हर साल बरसात के दौरान नाले का गंदा पानी मोहल्ले में घुस जाता है, जिससे लोगों के घरों तक पानी पहुंचता है और भारी नुकसान...

प्रशासन का डंडा: दाना मंडी में रेत माफिया पर मार्केट कमेटी की कार्रवाई

लक्की मेहता | लुधियानासलेम टाबरी के अधीन आने वाली दाना मंडी में वर्षों से जमे रेत माफिया पर मंगलवार सुबह आखिरकार प्रशासन का डंडा चल ही गया। लंबे समय से नोटिसों और चेतावनियों को नजरअंदाज कर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा जमाए बैठे लोगों के खिलाफ मार्केट कमेटी ने पुलिस प्रशासन के साथ संयुक्त अभियान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.