Facebook-f Youtube X-twitter

दुबई में चौकाने वाली सड़क मरम्मत, गड्ढा सिर्फ 4 घंटे में भरकर किया गया नया

नेशनल डेस्क। दुबई में सड़क मरम्मत की अद्भुत गति ने सोशल मीडिया पर सभी को चौंका दिया है। वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि शहर के बीचोंबीच बने बड़े गड्ढे को शिकायत मिलने के महज 2 घंटे के भीतर भरकर सड़क को पूरी तरह नया बनाया गया।

यह वीडियो भारतीय उद्यमी ऋषभ नागपाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @theunitexpert पर साझा किया। नागपाल के अनुसार, उनके एक मित्र ने दुबई सड़क और परिवहन प्राधिकरण (RTA) को गड्ढे की शिकायत भेजी, जिसके तुरंत बाद RTA की टीम मौके पर पहुंच गई।

वीडियो में देखा जा सकता है कि दोपहर 12:30 बजे सड़क पर लगभग 30-40 स्क्वायर फीट क्षेत्र में बड़े गड्ढे थे। कर्मचारी तुरंत काम में जुट गए और यातायात का ध्यान रखते हुए गड्ढे भरना शुरू किया।

सिर्फ एक घंटे में बजरी से गड्ढे भर दिए गए और रोड रोलर द्वारा सड़क की सतह को चिकना किया गया। दोपहर 2 बजे तक सड़क नई रोड मार्किंग के साथ पूरी तरह तैयार हो गई। शाम 4:30 बजे मजदूरों ने उपकरण समेट लिए और यातायात सामान्य हो गया।

ऋषभ नागपाल ने कहा कि आम तौर पर इस तरह के काम में 2-3 हफ्ते लगते हैं, लेकिन दुबई में इसे कुछ ही घंटों में पूरा कर दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने दुबई प्रशासन की कार्यकुशलता की जमकर तारीफ की। कुछ ने मजाक में कहा कि अपने देश में ऐसा काम महीनों में भी पूरा नहीं हो पाता।

यह घटना दुबई की तेज़ और प्रभावी प्रशासनिक कार्यप्रणाली का एक उदाहरण बन गई है, जिसने इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना दिया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.