Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में डिजिटल रजिस्ट्री का धमाका, 10 हजार संपत्तियां रजिस्टर्ड

पंचकूला। हरियाणा में जमीन की पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली तेजी से लोकप्रिय हो रही है। राज्य में डिजिटल लैंड-रजिस्ट्री शुरू होने के बाद केवल 21 दिनों में 10,450 से अधिक संपत्तियों का पंजीकरण पूरा किया गया। डिजिटल सिस्टम ने नए रिकॉर्ड भी बनाए हैं—एक ही दिन में 1659 रजिस्ट्री प्रोसेस कर सिस्टम की दक्षता साबित की है।

ऑनलाइन अपॉइंटमेंट और डीड अप्रूवल में तेजी

वित्तायुक्त राजस्व डॉ. सुमिता मिश्रा के अनुसार

  • 1 से 21 नवंबर के बीच 9365 ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक किए गए
  • कुल अपॉइंटमेंट बढ़कर 10,450 तक पहुंचे
  • पिछले तीन सप्ताह में 8338 डीड स्वीकृत की गईं
  • अब तक कुल 9260 डीड मंजूर हो चुकी हैं
  • सिस्टम प्रतिदिन करीब 1500 डीड प्रोसेस कर रहा है

साथ ही पोर्टल पर कई तकनीकी फीचर्स को अपग्रेड किया गया है। खेवट और विलेज ब्लॉकिंग सिस्टम सक्रिय कर दिया गया है। डीड वेरिफिकेशन अब आरसी और सब-रजिस्ट्रार के डैशबोर्ड पर स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। तहसीलदार अपने लॉगिन से टोकन वापस भी कर सकते हैं।

टोकन वैलिडेशन को भी सुरक्षित बनाया गया है। गलत टोकन के मामलों में जब तक पूरा वैलिडेशन नहीं होगा, तब तक 503 रुपये की कटौती नहीं की जाएगी। स्टांप ड्यूटी कैलकुलेशन और डॉक्यूमेंट प्रोसेसिंग से जुड़ी कई तकनीकी दिक्कतें भी दूर कर दी गई हैं।

पेपरलेस रजिस्ट्री सिस्टम में सुधार की मांग तेज

डीड राइटर वेलफेयर एसोसिएशन ने अलग बैठक कर पेपरलेस रजिस्ट्री का स्वागत तो किया, लेकिन कई खामियों की ओर ध्यान भी खींचा। एसोसिएशन का कहना है कि सिस्टम को जल्दबाजी में लॉन्च किया गया, जिसके चलते कई तकनीकी समस्याएँ सामने आ रही हैं।

एसोसिएशन के अनुसार:

  • सिटिजन सेलर आईडी से अपलोड डॉक्यूमेंट को स्वीकृति मान लिया जाता है, जबकि ज्यादातर दस्तावेज टाइपिस्ट अपनी आईडी से अपलोड कर रहे हैं।
  • हर टाइपिस्ट को प्रतिदिन 5 दस्तावेज अपलोड करने की अनुमति है, जिससे एक महीने में लगभग 100 संदिग्ध दस्तावेज अपलोड हो सकते हैं।
  • एसोसिएशन ने सुझाव दिया कि यदि सरकार भ्रष्टाचार खत्म करना चाहती है तो तहसीलों को पासपोर्ट ऑफिस की तर्ज पर पूरी तरह फेसलेस और पेपरलेस बनाया जाए।

एसोसिएशन ने रखे ये प्रमुख सुझाव

  • कंप्यूटर ऑपरेटरों का हर 3 महीने में अनिवार्य ट्रांसफर
  • पुराने इंतकाल के लिए अलग पोर्टल का निर्माण
  • जमाबंदी में गलती और नाम सुधार का अधिकार पंजीकृत डीड राइटर्स को दिया जाए
  • जमाबंदी स्कैनिंग की अनिवार्यता खत्म की जाए
  • दस्तावेजों की फिजिकल कॉपी मांगना बंद किया जाए
  • दस्तावेज़ नंबर सॉफ्टवेयर द्वारा ही जनरेट किए जाएँ
  • वसीका लेखन शुल्क में वृद्धि
  • डीड राइटर्स के लाइसेंस का 5 वर्ष के लिए नवीनीकरण

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सेवा केंद्रों से लौटाए जा रहे लोग, बर्थ सर्टिफिकेट में नाम जोड़ने का काम भी नहीं

राजवीर बक्शी लुधियाना| शहर के विभिन्न सेवा केंद्रों में जन्म प्रमाण पत्र (बर्थ सर्टिफिकेट) में बच्चे का नाम दर्ज कराने पहुंचे लोगों को कथित तौर पर गुमराह किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेवा केंद्रों के कर्मचारी पुराने रिकॉर्ड का हवाला देकर आवेदन लेने से इन्कार कर रहे हैं और लोगों...

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इन्कार

अयोध्या के राममंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। एक ओर पुलिस और विशेष जांच दल (एसआईटी) आरोपियों के बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर इस मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई...

अकाल तख्त का सरकार को निर्देश, एक महीने में करें बेअदबी कानून में संशोधन

पंजाब सरकार के नए जागत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026 को लेकर श्री अकाल तख्त में सोमवार को हुई सुनवाई के बाद महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। अकाल तख्त ने पंजाब सरकार से कानून में एक महीने के भीतर आवश्यक संशोधन करने को कहा है।साथ ही स्पष्ट किया कि यदि सरकार इस...

पंजाब में महिलाओं को जुलाई से हर माह मिलेंगे 1000 रुपये

पंजाब सरकार महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की वित्तीय सहायता देने की अपनी चुनावी गारंटी को लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि योजना के लाभार्थियों को जुलाई से उनके मोबाइल फोन पर आधिकारिक संदेश (एसएमएस) मिलना शुरू होगा।इस संदेश में योजना से...

स्नैपचैट पर दोस्ती, शादी का झांसा दे होटल में किया सामूिहक दुष्कर्म

खरड़ के एक होटल में शादी का झांसा देकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। खरड़ सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान हरियाणा के जींद जिले...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.