Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा कांग्रेस में अनुशासन सख्त, पोस्टर विवाद के नाम उजागर

अंबाला | हरियाणा कांग्रेस में अंदरूनी अनुशासन को लेकर कार्रवाई की तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार को अंबाला कैंट स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश अनुशासन समिति की दूसरी बैठक आयोजित हुई, जिसमें वरिष्ठ नेताओं के फोटो पोस्टर से हटाए जाने जैसी घटनाओं पर गंभीर चर्चा की गई।

बैठक में समिति के सभी सदस्य, वरिष्ठ पदाधिकारी और कई जिलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। समिति ने स्पष्ट किया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पहले संबंधित नेताओं को समझाया जाएगा, लेकिन यदि वे सुधार नहीं करते तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

समिति के अध्यक्ष धर्मपाल मलिक ने बताया कि हिसार और सिरसा से मिली शिकायतों की जांच के बाद उन नेताओं को चिन्हित कर लिया गया है, जिन्होंने कार्यक्रमों में वरिष्ठ नेताओं के फोटो हटाए या उन्हें प्रचार सामग्री से गायब किया। इन लोगों को जल्द ही नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

ज्ञात हो कि हिसार में आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा की तस्वीर पोस्टर से हटा दी गई थी। इस घटना के बाद पार्टी में नाराजगी बढ़ी और नई गठित अनुशासन समिति ने इस मामले को प्राथमिकता के आधार पर उठाया।

अंबाला की बैठक में सदस्य इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि ऐसी गतिविधियां न केवल अनुशासनहीनता हैं बल्कि पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं। समिति ने ऐसे मामलों पर सख्त रुख अपनाने का ऐलान किया है, ताकि आगामी कार्यक्रमों में एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती बनी रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सेवा केंद्रों से लौटाए जा रहे लोग, बर्थ सर्टिफिकेट में नाम जोड़ने का काम भी नहीं

राजवीर बक्शी लुधियाना| शहर के विभिन्न सेवा केंद्रों में जन्म प्रमाण पत्र (बर्थ सर्टिफिकेट) में बच्चे का नाम दर्ज कराने पहुंचे लोगों को कथित तौर पर गुमराह किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेवा केंद्रों के कर्मचारी पुराने रिकॉर्ड का हवाला देकर आवेदन लेने से इन्कार कर रहे हैं और लोगों...

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इन्कार

अयोध्या के राममंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। एक ओर पुलिस और विशेष जांच दल (एसआईटी) आरोपियों के बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर इस मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई...

अकाल तख्त का सरकार को निर्देश, एक महीने में करें बेअदबी कानून में संशोधन

पंजाब सरकार के नए जागत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026 को लेकर श्री अकाल तख्त में सोमवार को हुई सुनवाई के बाद महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। अकाल तख्त ने पंजाब सरकार से कानून में एक महीने के भीतर आवश्यक संशोधन करने को कहा है।साथ ही स्पष्ट किया कि यदि सरकार इस...

पंजाब में महिलाओं को जुलाई से हर माह मिलेंगे 1000 रुपये

पंजाब सरकार महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की वित्तीय सहायता देने की अपनी चुनावी गारंटी को लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि योजना के लाभार्थियों को जुलाई से उनके मोबाइल फोन पर आधिकारिक संदेश (एसएमएस) मिलना शुरू होगा।इस संदेश में योजना से...

स्नैपचैट पर दोस्ती, शादी का झांसा दे होटल में किया सामूिहक दुष्कर्म

खरड़ के एक होटल में शादी का झांसा देकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। खरड़ सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान हरियाणा के जींद जिले...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.