Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नारनौल में हथियारबंद बदमाशों ने रोकी स्कूल बस, फैली दहशत

नारनौल  | नारनौल में स्कूल बस को रोककर हथियारबंद बदमाशों द्वारा धमकाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एमएलएस डीएवी स्कूल की रूट नंबर 46 बस गुरुवार सुबह बच्चों को छोड़ने जा रही थी, तभी बिना नंबर प्लेट की सफेद बोलेरो में सवार युवकों ने बस को ओवरटेक कर जबरन रास्ता बंद कर दिया। बोलेरो पर काले शीशे लगे होने के कारण अंदर बैठे लोगों की पहचान भी मुश्किल रही।

बस चालक सुदेश और कंडक्टर रविदूत के अनुसार, बोलेरो से उतरे युवकों ने बस के सामने पिस्तौल तान दी और धमकी दी कि इस क्षेत्र में स्कूल बस नहीं चलनी चाहिए, वरना परिणाम भुगतने पड़ेंगे। वारदात के समय बस में कई बच्चे मौजूद थे, जो अचानक हुए इस हमले से सहम गए। बस में चीख-पुकार और दहशत का माहौल बन गया।

स्कूल प्रिंसिपल राजेश कुमार ने बताया कि बस का रूट नारनौल से तोताहेड़ी, सिरोही बहाली, ढाणी बयावली, ढाणी भंडावली, मोहनपुर बाईपास और कालबा तक जाता है। उन्होंने इस घटना को बच्चों और स्टाफ की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताते हुए एसपी को औपचारिक शिकायत दी है।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर दी और बोलेरो सवार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टीम आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाल रही है और वाहन की पहचान में जुटी है।

स्कूल प्रशासन ने जिला पुलिस से रूट पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग की है ताकि बच्चों की आवाजाही सुरक्षित रह सके। लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के बीच इस वारदात ने अभिभावकों की चिंता और बढ़ा दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सेवा केंद्रों से लौटाए जा रहे लोग, बर्थ सर्टिफिकेट में नाम जोड़ने का काम भी नहीं

राजवीर बक्शी लुधियाना| शहर के विभिन्न सेवा केंद्रों में जन्म प्रमाण पत्र (बर्थ सर्टिफिकेट) में बच्चे का नाम दर्ज कराने पहुंचे लोगों को कथित तौर पर गुमराह किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेवा केंद्रों के कर्मचारी पुराने रिकॉर्ड का हवाला देकर आवेदन लेने से इन्कार कर रहे हैं और लोगों...

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इन्कार

अयोध्या के राममंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। एक ओर पुलिस और विशेष जांच दल (एसआईटी) आरोपियों के बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर इस मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई...

अकाल तख्त का सरकार को निर्देश, एक महीने में करें बेअदबी कानून में संशोधन

पंजाब सरकार के नए जागत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026 को लेकर श्री अकाल तख्त में सोमवार को हुई सुनवाई के बाद महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। अकाल तख्त ने पंजाब सरकार से कानून में एक महीने के भीतर आवश्यक संशोधन करने को कहा है।साथ ही स्पष्ट किया कि यदि सरकार इस...

पंजाब में महिलाओं को जुलाई से हर माह मिलेंगे 1000 रुपये

पंजाब सरकार महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की वित्तीय सहायता देने की अपनी चुनावी गारंटी को लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि योजना के लाभार्थियों को जुलाई से उनके मोबाइल फोन पर आधिकारिक संदेश (एसएमएस) मिलना शुरू होगा।इस संदेश में योजना से...

स्नैपचैट पर दोस्ती, शादी का झांसा दे होटल में किया सामूिहक दुष्कर्म

खरड़ के एक होटल में शादी का झांसा देकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। खरड़ सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान हरियाणा के जींद जिले...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.