Facebook-f Youtube X-twitter

जल तरंग जोश महोत्सव में नशा जागरूकता पर फोकस, दो मिनट में नशा पकड़ने वाली किट का प्रदर्शन

Bilaspur, Subhash-:बिलासपुर में आयोजित जल तरंग जोश महोत्सव इन दिनों रोमांच और जागरूकता का अनोखा संगम बना हुआ है। जहां एक ओर लोग वॉटर स्पोर्ट्स, पैराग्लाइडिंग और अन्य साहसिक गतिविधियों का आनंद ले रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जिला पुलिस इस मंच का प्रभावी उपयोग नशे के खिलाफ अभियान को आगे बढ़ाने में कर रही है। महोत्सव स्थल पर पुलिस विभाग की ओर से एक विशेष काउंटर स्थापित किया गया है, जहां युवाओं, पर्यटकों और स्थानीय लोगों को चिट्टा, सिंथेटिक ड्रग्स और अन्य नशे के खतरनाक प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है।

इस काउंटर का मुख्य आकर्षण नई यूरिन ड्रग टेस्टिंग किट है, जो महज 1 से 2 मिनट में नशे का पता लगाने की क्षमता रखती है। पुलिस कर्मियों द्वारा इसका लाइव प्रदर्शन किया जा रहा है, ताकि लोग समझ सकें कि आधुनिक तकनीक किस तरह नशे के कारोबार पर रोक लगाने में मददगार साबित हो रही है। यह किट तुरंत परिणाम देने के कारण जांच प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी और अधिक प्रभावी बनाती है।पुलिस कर्मी लगातार युवाओं को जागरूक कर रहे हैं कि नशा केवल व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे परिवार का भविष्य अंधकार में धकेल देता है। महोत्सव में आने वाले युवाओं को खेलकूद, संगीत, कला और अन्य सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित किया जा रहा है, ताकि वे नशे की गिरफ्त में आने से बच सकें।राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस तकनीक का उपयोग कर नशे के खिलाफ लड़ाई को और मजबूत बना रही है। ऐसे कार्यक्रमों में जागरूकता फैलाने से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और लोग नशे के दुष्परिणामों को बेहतर तरीके से समझते हैं।जिला पुलिस का मानना है कि मनोरंजन और जागरूकता का यह संयोजन नशा मुक्त समाज की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित होगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज,मंडी में कांग्रेस विधायक ने केंद्र पर साधा निशाना

महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज,मंडी में कांग्रेस विधायक ने केंद्र पर साधा निशाना

Summer express /मंडी, धर्मवीर -: देश में महिला आरक्षण बिल को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। एक ओर भाजपा इस बिल को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बता रही है, वहीं कांग्रेस इसके क्रियान्वयन के तरीके पर सवाल उठा रही है। इसी क्रम में हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले...
Summer Express - शिमला में महिला आरक्षण को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस पर साधा निशाना

शिमला में महिला आरक्षण को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस पर साधा निशाना

Summer express / शिमला, संजू -:महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ अपना विरोध तेज करते हुए सड़कों पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आज शिमला में भाजपा महिला मोर्चा ने जन आक्रोश पदयात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में...
Summer Express - कांगड़ा में आम की पैदावार बढ़ने के आसार, जापानी फल की खेती से किसानों को नया विकल्प

कांगड़ा में आम की पैदावार बढ़ने के आसार, जापानी फल की खेती से किसानों को नया विकल्प

Summer express /धर्मशाला, राहुल -:हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में इस वर्ष आम उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। उद्यान विभाग के अनुसार, इस बार आम का “ऑन सीजन” होने के कारण उत्पादन में करीब एक हजार मीट्रिक टन तक बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले वर्ष “ऑफ सीजन” के...
Summer Express - रेवाड़ी में वायु गुणवत्ता की रियल-टाइम निगरानी होगी मजबूत, जिला सचिवालय में लगेगी नई AQI मशीन

रेवाड़ी में वायु गुणवत्ता की रियल-टाइम निगरानी होगी मजबूत, जिला सचिवालय में लगेगी नई AQI मशीन

Summer express, रेवाड़ी  | जिले में वायु प्रदूषण की वास्तविक स्थिति अब अधिक सटीक रूप से सामने आ सकेगी। हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जिला सचिवालय में नई एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) मॉनिटरिंग मशीन लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए मुख्यालय को मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। अब तक जिले...
Summer Express - बाड़मेर में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से स्कूल बस चकनाचूर, 14 वर्षीय छात्र की मौत, 8 घायल

मोगा-लुधियाना हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक-बाइक टक्कर में पति-पत्नी की मौत, 5 साल का बच्चा गंभीर घायल

Summer express, मोगा | मोगा-लुधियाना हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पांच वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा ट्रक चालक की लापरवाही और गलत दिशा में वाहन चलाने के कारण हुआ। जानकारी के अनुसार, लुधियाना के गांव गुज्जरवाल निवासी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.