Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हथियारबंद बदमाशों ने घर पर फायरिंग, इलाके में मची सनसनी

पलवल। गदपुरी थाना क्षेत्र के धतीर गांव में हथियारबंद बदमाशों ने सोमवार देर रात एक घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावर तीन गाड़ियों में आए और लगभग 20-25 राउंड गोलियां चलाकर फरार हो गए। गोलियों की आवाज से पूरा गांव दहल उठा। घटना के पीछे डस्ट-रोड़ी के काम को लेकर पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

धतीर गांव निवासी सुमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह डस्ट-रोड़ी का काम करता है और राजस्थान से माल मंगाकर गांव और आसपास सप्लाई करता है। करीब पांच-छह महीने पहले गांव के ही मोनू, राहुल, शेर और अन्य युवकों ने धमकी दी थी कि यह काम बंद कर दें, वरना अंजाम भुगतना पड़ेगा। सुमित ने इन धमकियों को अस्वीकार कर दिया था।

23 नवंबर की रात को मोनू ने फोन कर गालियां दीं और उसके साथ गौरव, राहुल, शेखर ने भी धमकियां दी। लगभग डेढ़ घंटे बाद रात करीब एक बजे तीन गाड़ियों में सवार होकर मोनू, राहुल, सिद्धार्थ, शेखर, शहदेव, शक्ति, गौरव, सौरव और बिट्टू सुमित के घर पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान सुमित और उसका परिवार घर छोड़कर सुरक्षित स्थान पर भाग गया।

पुलिस ने ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तार करने की कोशिश की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल कांग्रेस संगठन मजबूत करने में जुटी, 2027 चुनाव में वापसी का दावा

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव विनोद ज़िंटा ने कहा कि पार्टी प्रदेश में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के अभियान में जुटी हुई है और इसी रणनीति के तहत 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दोबारा सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने दावा किया कि...

बारिश में उफनते नाले ने रोकी बच्चों की राह, परिजनों ने जान जोखिम में डालकर कराया पार

Summer express/ऊना,राकेश -: जिला ऊना में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के डब्बाली गांव में एक बार फिर बरसात ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गांव के बीच से गुजरने वाले नाले में तेज बहाव होने के कारण स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचने में भारी परेशानी...

डलहौजी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Summer express/चंबा ,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बनीखेत के समीप लाहड़ क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में...

शिमला में भारी बारिश के बीच कार्ट रोड पर भूस्खलन, यातायात कई घंटे प्रभावित

Summer express/शिमला/संजू -:राजधानी शिमला में लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार को कार्ट रोड पर अचानक हुए भूस्खलन से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा, पत्थर और मिट्टी सड़क पर आ गिरी, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें...

विश्व हेपेटाइटिस दिवस: अंबाला में जागरूकता अभियान, समय पर जांच और बचाव पर दिया जोर

Summer express, अंबाला ,  अंकुर कपूर | विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर हरियाणा सरकार की ओर से चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना, समय पर जांच कराने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.