Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा के जस्टिस सूर्यकांत जल्द पैतृक गांव पेटवाड़ आएंगे

हिसार | देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत ने हाल ही में शपथ ग्रहण किया। जस्टिस सूर्यकांत का पैतृक गांव पेटवाड़ (हिसार) में उनका स्वागत रामलला की तरह करने की तैयारी की जा रही है। उनके आगमन के अवसर पर पूरे गांव में दीवाली जैसा उत्सव मनाया जाएगा।

गांव के लोग बताते हैं कि जस्टिस सूर्यकांत का अपने गांव से गहरा नाता है। हर साल वह यहां आकर युवाओं को प्रेरित करते हैं और उनकी प्रगति में मार्गदर्शन करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्षों में उन्होंने नारनौंद में कोर्ट बनाने की मांग की थी, और अब जनवरी 2026 से इस पर काम शुरू होगा।

शपथ ग्रहण समारोह में जस्टिस सूर्यकांत के बड़े भाई मास्टर ऋषिकांत और परिवार के अन्य सदस्य दिल्ली से शामिल हुए। गांव की सरपंच उर्मिला ने कहा कि इतनी बड़ी खुशी गांव को पहले कभी नहीं मिली। विधायक जस्सी पेटवाड़ ने भी जस्टिस सूर्यकांत की उपलब्धियों को युवा प्रेरणा का उदाहरण बताया।

जस्टिस सूर्यकांत का जन्म 10 फरवरी 1962 को मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ। उनके पिता मदन लाल शास्त्री अध्यापक और साहित्यकार थे, जिन्हें हरियाणा साहित्य अकादमी से सूरदास पुरस्कार और पंडित लक्ष्मीचंद पुरस्कार मिल चुका है। उनकी प्रमुख पुस्तकें ‘नगरी नगरी द्वारे द्वारे’, ‘कमल और कीचड़’, ‘माटी की महक’ और ‘यह कैसा हिंदुस्तान है’ हैं।

जस्टिस सूर्यकांत ने प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा गांव के सरकारी स्कूल से पूरी की। 1981 में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हिसार से स्नातक की डिग्री प्राप्त की और 1984 में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से विधि स्नातक की उपाधि ली। उन्होंने 1984 में हिसार जिला न्यायालय में वकालत शुरू की और 1985 में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़ में पेशा जारी रखा।

उन्होंने 2000 में हरियाणा के सबसे युवा महाधिवक्ता बनने का गौरव प्राप्त किया। 2004 में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश बने। 2018-2019 में हिमाचल प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश रहे और 24 मई 2019 को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश बने। जस्टिस सूर्यकांत के आगमन से गांव के लोग और पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व की लहर दौड़ गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एबीवीपी की स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 4 अक्टूबर को, 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी ले सकेंगे हिस्सा

Summer express/धर्मशाला,राहुल -:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जिला कांगड़ा की ओर से स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता को लेकर जिला संयोजक आयुष चौधरी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी साझा की।उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण...

करनाल नहर हादसा: बेटे को बचाने कूदा पिता, दो दिन बाद दोनों के शव मिले

summer express , करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। निसिंग क्षेत्र के गांव वीर बड़ालवा में दर्दनाक हादसे में नहर में डूबे पिता-पुत्र के शव दो दिन तक चले सर्च अभियान के बाद बरामद कर लिए गए हैं। बेटे को डूबता देखकर उसे बचाने के लिए 78 वर्षीय पिता सतनाम ने भी नहर में छलांग लगा दी...

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान यात्रा पर सख्ती, निजी स्पॉन्सरशिप पर लगी रोक

summer express, कुरुक्षेत्र। ऑपरेशन सिंदूर के बाद सामने आए कथित पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क और हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से जुड़े मामले के बाद भारत से पाकिस्तान जाने वाले धार्मिक जत्थों की प्रक्रिया को लेकर सख्ती बढ़ाई गई है। अब धार्मिक यात्राओं के लिए निजी स्तर पर स्पॉन्सरशिप के बजाय शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC)...

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.