Facebook-f Youtube X-twitter

हिमाचल सरकार का बड़ा कदम: प्रोक्लाइम के साथ करार, 50 हजार किसान होंगे लाभान्वित

Shimla, 24 November-:हिमाचल प्रदेश में किसानों को पौधारोपण से जोड़ते हुए अतिरिक्त आय उपलब्ध करवाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति में आज वन विभाग ने सिंगापुर स्थित प्रोक्लाइम कंपनी के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। प्रदेश सरकार की ओर से वन बल प्रमुख डॉ. संजय सूद और प्रोक्लाइम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केविन कुमार कंदसामी ने दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना जलवायु संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने में अहम भूमिका निभाएगी। योजना के तहत 50 हजार से अधिक किसान लाभान्वित होने की उम्मीद है। किसानों की भूमि और खेतों की मेड़ों पर बड़े पैमाने पर पौधारोपण कराया जाएगा.मुख्यमंत्री ने वन विभाग को निर्देश दिए कि किसानों को पौधारोपण के लिए आवश्यक वित्तीय सहायता और तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराया जाए। परियोजना के अंतर्गत किसानों को पांच वर्ष बाद कार्बन क्रेडिट का फायदा मिलेगा, साथ ही कंपनी के मुनाफे का 30 प्रतिशत हिस्सा भी किसानों में वितरित किया जाएगा। तीन चरणों में लागू होने वाली इस योजना से प्रदेश का हरित आवरण बढ़ेगा और किसानों के लिए नए रोज़गार अवसर उत्पन्न होंगे।उन्होंने कहा कि यह प्रयास न केवल पर्यावरण संरक्षण को गति देगा, बल्कि मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने, भूमि क्षरण रोकने और खेतों में जैव विविधता सुधारने में भी सहायक होगा।इस अवसर पर पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव सुशील सिंगला, प्रोक्लाइम के तकनीकी निदेशक सम्राट सेनगुप्ता सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हमीरपुर में नकली करेंसी गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

हमीरपुर-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में पुलिस ने नकली करेंसी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हजारों रुपये के जाली नोट बरामद हुए हैं, जो प्रदेश के अलग-अलग जिलों में खपाए जा रहे थे।हमीरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को पुलिस टीम...

पेखूबेला सौर ऊर्जा संयंत्र के डंगे पर विवाद, किसानों ने जताई चिंता

ऊना, राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के पेखूबेला में बने सौर ऊर्जा संयंत्र के साथ डंगे के निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जहां एक तरफ संयंत्र को बारिश से बचाने के लिए दीवार खड़ी की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ किसान अपनी जमीनों में पानी भरने की आशंका से चिंतित हैं।...

धर्मशाला में बन रहा अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्केटिंग रिंक, पर्यटन को मिलेगा नया बढ़ावा

धर्मशाला, राहुल-: हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल धर्मशाला के सकोह क्षेत्र में बन रहा आधुनिक आईस स्केटिंग और रोलर स्केटिंग रिंक शहर के पर्यटन को नई दिशा देने की ओर अग्रसर है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने से न केवल देश बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी धर्मशाला की पहचान और मजबूत होने की...

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में रहस्यमयी परिस्थितियों में साढ़े 6 वर्षीय बच्ची नायरा हुई गायब,

हमीरपुर, अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के अंतर्गत आने बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत कड़साई के गांव कलबाड़ा की साढ़े 6 वर्षीय बच्ची रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई है। तीन दिन बीत जाने बाबजूद भी बच्ची का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। बच्ची के लापता होने के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा...

तमिलनाडु चुनाव से पहले सियासी घमासान, उदयनिधि ने केंद्र पर साधा निशाना

Summer express, चेन्नई | तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्य के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य के साथ वित्तीय और अधिकारों के स्तर पर भेदभाव किया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर एआईएडीएमके के महासचिव के. पलानीस्वामी एक बार...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.