Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, हिमाचल की बेटियों ने दिलाया वर्ल्ड कप—डॉ. राजीव बिंदल ने दी बधाई

Shimla, 24 November-:भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए दूसरी बार कबड्डी वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। इस शानदार जीत पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय बेटियों ने अपने बेहतरीन खेल से देश का गौरव बढ़ाया है।

टीम की कमान सिरमौर की बेटी और भारतीय कप्तान रितु नेगी तथा उप-कप्तान पुष्पा राणा ने संभाली। दोनों खिलाड़ियों ने नेतृत्व क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित फाइनल मुकाबले में चीन ताइपे को रोमांचक जंग में हराकर तिरंगा लहराया।यह जीत हिमाचल प्रदेश के लिए इसलिए भी विशेष रही क्योंकि विजेता टीम में हिमाचल की पाँच बेटियों ने अपना स्थान बनाया और पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। इन खिलाड़ियों ने न केवल भारत का मान बढ़ाया, बल्कि अपने राज्य और सिरमौर को भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाई।डॉ बिंदल ने कहा कि भारतीय महिला कबड्डी टीम ने अनुशासन, टीमवर्क और उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए देश के लिए गौरवपूर्ण पल रचा है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि हिमाचल की इन बेटियों की सफलता आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जिला अस्पतालों में लगेंगे लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा में 18 जिला नागरिक अस्पतालों में लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये के आक्सीजन प्लांट और टैंकों की स्थापना के लिए दो साल का अनुबंध किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की अध्यक्षता में हुई स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

बुजुर्गों के लिए बनेंगे सीनियर सिटीजन क्लब, 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में हर जिले में एक सीनियर सिटीजन क्लब बनाया जाएगा। इनमें बुजुर्गों के लिए बैठने, आराम करने और मनोरंजन सहित साइकोलोजिस्ट व फिजियोथेरेपिस्ट की सुविधाएं होंगी। बुजुर्गों की देखरेख के लिए प्रथम चरण में 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे। इच्छुक युवाओं को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय...

राष्ट्रीय आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बना तीन दिवसीय माँ शूलिनी मेला

Summer express/सोलन, भूपेन्द्र -:सोलन की अधिष्ठात्री देवी माँ शूलिनी को समर्पित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ऐतिहासिक माँ शूलिनी मेले का शुक्रवार को भव्य शुभारम्भ हुआ। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने विधिवत पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर...

सउदी अरब को पछाड़ चंडीगढ़ को मिली एशियन रिले चैंपियनशिप की मेजबानी

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | करीब 38 साल बाद सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ खेलों में अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर नजर आएगा। एशियन रिले चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का आयोजन 2027 में भारत में होने जा रहा है और इसके लिए चंडीगढ़ को चुना गया है। यह प्रतियोगिता अगले साल मई में होगी, जिसके लिए चंडीगढ़...

भाजपा सरकार की ज्यादती से परेशान होकर अनशन को मजबूर हैं हरियाणवी युवा : हुड्डा

summer express, मोनिका रावत , पंचकूला | पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज एचपीएससी के विरुद्ध अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे युवाओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार की ज्यादतियों के चलते हरियाणा का युवा आंदोलन और आमरण अनशन करने के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.