Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिम कृषि योजना: हिमाचल के पहाड़ों में खेती का नया अध्याय, बढ़ती आय और बदलती तकदीर

Dharamshala, Rahul-:हिमाचल प्रदेश की सुरम्य पहाड़ियों में खेती हमेशा से जीवन का आधार रही है, लेकिन छोटे खेत, बिखरी जोतें और बदलते मौसम ने किसानों को सीमित दायरे में बांध रखा था। अब सरकार की महत्वाकांक्षी हिम कृषि योजना इन चुनौतियों को अवसरों में बदल रही है। आधुनिक तकनीक, उच्च सब्सिडी और क्लस्टर आधारित खेती के मॉडल ने गांव-गांव में नई उम्मीद जगाई है।

योजना के अंतर्गत किसानों को 30 से 80 प्रतिशत तक सब्सिडी देकर अत्याधुनिक कृषि उपकरण, पॉलीहाउस, ड्रिप और स्प्रिंकलर जैसी तकनीकें उपलब्ध करवाई जा रही हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में जहां पानी हमेशा चिंता का विषय रहा है, वहीं इन तकनीकों ने कम पानी में भी अधिक उत्पादन संभव किया है। इससे न सिर्फ उत्पादन बढ़ा है बल्कि खर्च भी कम हुआ है और किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

कांगड़ा के उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि जिले में 80 कनाल के क्लस्टर बनाकर किसानों को समूह में प्रशिक्षण, तकनीकी सहायता और मार्केट लिंक उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि हल्दी जैसी उच्च मूल्य वाली फसलों की ओर किसानों का रुझान बढ़ा है। पहले जहां पारंपरिक फसलों से एक किसान को प्रति कनाल 4–5 हजार रुपये की आय होती थी, वहीं अब यह बढ़कर 45 हजार रुपये प्रति कनाल तक पहुंच रही है।

कृषि उप निदेशक कांगड़ा कुलदीप धीमान ने बताया कि जिले में अब तक 37 क्लस्टर स्थापित किए जा चुके हैं, जिनका कुल क्षेत्रफल करीब 1770 बीघा है। इनसे 1451 परिवार सीधे लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि योजना के साथ-साथ किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है, जिससे उत्पादन लागत और कम हो रही है।

धर्मशाला के डिक्टू-झियोल गांव की महिला किसान अनिता कुमारी इस बदलाव की मिसाल हैं। उन्होंने शुरुआत में 8 पॉलीहाउस लगाए और अब 8 और पॉलीहाउस जोड़ रही हैं। अनिता ताइवान किस्म का खीरा उगाती हैं, जिससे उन्हें 8 पॉलीहाउस से लगभग 10–12 टन उत्पादन मिलता है। दो सीज़न में उनकी आमदनी ढाई से तीन लाख रुपये तक पहुंच जाती है। अनिता कहती हैं— “हिम कृषि योजना ने सच मायनों में हमारी जिंदगी बदल दी है।”अनिता की तरह निशा देवी और मनोहर सिंह जैसे अनेक किसान बताते हैं कि क्लस्टर गांव आने से घर के पास ही रोजगार मिल गया और पारिवारिक आय पहले की तुलना में कई गुना बढ़ी है।हिम कृषि योजना पारंपरिक खेती को आधुनिक तकनीक से जोड़कर हिमाचल के किसानों के आत्मविश्वास को नई उड़ान दे रही है। यह सिर्फ एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि पहाड़ की खेती को समृद्धि, रोजगार और स्थायी विकास का रास्ता दिखाने वाला अभियान बन चुका है।


Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.