Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल कैबिनेट ने पंचायतों के पुनर्गठन को दी मंज़ूरी, चुनाव समय पर कराने पर फिर छाया संशय

Shimla, Sanju-:हिमाचल प्रदेश में सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक कई महत्वपूर्ण फैसलों के लिए चर्चा में रही। बैठक में सरकार ने प्रदेश की पंचायतों के पुनर्गठन का निर्णय लिया, जिसके बाद एक बार फिर पंचायत चुनावों के समय पर आयोजन को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। पंचायतों के पुनर्गठन की प्रक्रिया में समय लगता है, और ऐसे में अनुमान है कि इससे चुनावी कार्यक्रम प्रभावित हो सकता है।

बैठक में पंचायत पुनर्गठन के अलावा स्वास्थ्य और पुलिस सेवाओं को मज़बूत करने की दिशा में भी बड़े निर्णय लिए गए। स्वास्थ्य विभाग में एक हज़ार रोगी मित्रों की नियुक्ति करने का निर्णय लिया गया है, ताकि अस्पतालों में मरीजों को बेहतर सहायता मिल सके। साथ ही पुलिस विभाग में 800 नए पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती को भी हरी झंडी दे दी गई है, जिससे कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की उम्मीद जताई जा रही है।कैबिनेट ने आपदा प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आपदा राहत राशि बढ़ाने का फैसला भी मंजूर किया। प्रदेश में पिछले वर्षों के दौरान लगातार प्राकृतिक आपदाओं की घटनाओं में वृद्धि हुई है, जिसके चलते सरकार राहत एवं पुनर्वास कार्यों को प्रभावी बनाने पर ज़ोर दे रही है।

बैठक में पुलिस विभाग में जूनियर असिस्टेंट की भी भर्ती की मंज़ूरी दी गई। इसके अलावा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी और देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर के गृह क्षेत्र बनखंडी में एक नए पटवार सर्किल की स्थापना को भी मंजूरी प्रदान की गई। इससे स्थानीय लोगों को राजस्व से जुड़ी सेवाओं में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

मंत्रिमंडल ने जिला चंबा स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल मणिमहेश के लिए भी एक महत्वपूर्ण फैसला किया। पिछले वर्ष भारतीय वायुसेना द्वारा किए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान हुए खर्च का भुगतान करने के लिए 4.50 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इस निर्णय को वायुसेना के प्रति सम्मान और उनके सहयोग के प्रति आभार के रूप में भी देखा जा रहा है।राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि सरकार के ये सभी निर्णय प्रदेश के समग्र विकास और प्रशासन को अधिक संवेदनशील एवं सक्षम बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने बताया कि पंचायतों के पुनर्गठन से स्थानीय प्रशासन अधिक प्रभावी होगा और जनसुविधाओं का विस्तार सुनिश्चित किया जा सकेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी हुआ गुनाह: पूर्व विधायक नीरज शर्मा

Summer express, अनिल मंगला , फरीदाबाद | एनआईटी 86 के पूर्व विधायक पं० नीरज शर्मा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी गुनाह साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन और सरकार को...

भट्टाकुफर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा का पौधारोपण अभियान

Summer express/शिमला, संजू- : पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला शिमला ने मंगलवार को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के भट्टाकुफर स्थित ज्वाला माता मंदिर के समीप ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और...

कैथल में नशा तस्करों पर प्रशासन का बुलडोजर, तीन मकान जमींदोज

Summer express, कैथल , बलिंदर | हरियाणा के कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर बुलडोजर चला दिया। सिरटा रोड स्थित जाट धर्मशाला के सामने बनी कॉलोनी में तीन कथित नशा तस्करों के मकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर...

हरियाणा में खुलेंगे 700 से अधिक नए वीटा बूथ, महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

Summer express, चंडीगढ़ , अंकुर कपूर | हरियाणा सरकार ने प्रदेश में डेयरी क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि प्रदेशभर में 700 से अधिक नए वीटा बूथ स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, सहकारी समितियों से जुड़े महिला स्वयं सहायता...

किसानों को हुआ  का मुनाफा..बल्ह में अब तक टमाटर से 50 करोड़ का कारोबार, 250-500 तक बिका एक क्रेट

Summer express/मंडी,धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश का मिनी पंजाब कहलाई जाने वाली बल्ह घाटी में इस बार टमाटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस सीजन में बल्ह घाटी से अब तक 50 करोड़ से अधिक के टमाटरों का कारोबार हो चुका है। हालांकि सीजन अब अंतिम चरण में है, लेकिन खेतों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.