Facebook-f Youtube X-twitter

पंजाब विधानसभा सत्र: तीन शहरों में शराब-मीट दुकानें अब बंद

पंजाब। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने अमृतसर के श्री दरबार साहिब गलियारा, श्री आनंदपुर साहिब और तलवंडी साबो शहरों को आधिकारिक रूप से पवित्र शहर का दर्जा देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पवित्र शहरों में अब किसी भी प्रकार की शराब, मीट या तंबाकू की दुकानें संचालित नहीं हो सकेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भले ही अमृतसर का गलियारा पहले से ही धार्मिक दृष्टि से पवित्र माना जाता रहा है, लेकिन अब तक किसी भी सरकार ने इसे विधानसभा में आधिकारिक रूप से पवित्र घोषित नहीं किया था।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि यह निर्णय धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर की सुरक्षा के लिए लिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि पवित्र शहरों में नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए और कोई भी गैरकानूनी गतिविधि न होने पाए।

इस ऐलान से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में खुशी और संतोष का माहौल है। धार्मिक और सांस्कृतिक मामलों में यह कदम राज्य में कई महत्वपूर्ण पहलुओं को सुरक्षित रखने में मदद करेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

घुमारवीं के ऐतिहासिक चैहड़ दंगल में विकास योजनाओं की सौगात, मंत्री राजेश धर्माणी ने की अहम घोषणाएं

Summer express/ बिलासपुर-: नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने घुमारवीं के प्रसिद्ध चैहड़ दंगल के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने दंगल आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई...

सोशल मीडिया को मजबूत कर भाजपा के दावों का जवाब देंगे: मोनिका डूमरा

Summer express/पलवल-:हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की सोशल मीडिया चेयरपर्सन मोनिका डूमरा ने शनिवार को पलवल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक लेकर सोशल मीडिया संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। मोनिका डूमरा ने कहा...

घरौंडा अनाज मंडी में कथित गड़बड़ी:बाहरी गेहूं की एंट्री पर उठे सवाल, किसानों में आक्रोश

Summer express/करनाल,: हरियाणा के करनाल जिले की घरौंडा अनाज मंडी में इन दिनों एक गंभीर विवाद सामने आया है, जिसने किसानों, आढ़तियों और प्रशासन के बीच हलचल पैदा कर दी है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि उत्तर प्रदेश से सस्ते दामों पर खरीदी गई गेहूं को यहां लाकर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर बेचा...

हरियाणा में तह-बाजारी दुकानदारों को मिला मालिकाना हक

Summer express,अंबाला— हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज की पहल से तह-बाजारी दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है। स्वामित्व योजना के तहत अम्बाला छावनी के कई दुकानदारों को उनकी दुकानों का मालिकाना हक मिल गया है और रजिस्ट्रियां भी पूरी कर दी गई हैं। इस कदम से वर्षों से किराए पर दुकान...

महिला आरक्षण विधेयक के साथ डिलिमिटेशन जोड़ने पर विपक्ष का विरोध: देवेंद्र जग्गी

राहुल चावला, धर्मशाला-:महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस विधेयक के साथ डिलिमिटेशन (सीमांकन) का मुद्दा भी जोड़ दिया, जिसका विपक्ष ने विरोध किया। जग्गी ने कहा कि यदि केवल महिला आरक्षण विधेयक पर ही चर्चा होती, तो यह आसानी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.