Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हुड्डा ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल, बैलेट पेपर की मांग

जींद | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। जींद में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने दावा किया कि हालिया विधानसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत में अचानक हुई बढ़ोतरी कई शंकाओं को जन्म देती है, जिसकी जांच आवश्यक है।

हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस लगातार इस मुद्दे पर जनमत तैयार कर रही है, क्योंकि पारदर्शिता लोकतंत्र की बुनियाद है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा उठाए गए एक मामले में सामने आया कि हरियाणा में एक महिला ने कथित तौर पर 22 बार वोट डाले, जो ईवीएम (EVM) सिस्टम की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल उठाता है।

उन्होंने कहा कि 5 अक्टूबर 2024 को हुए मतदान के बाद रात 9:45 बजे चुनाव आयोग ने 61.09% वोटिंग दर्ज की थी। इसके बाद 6 अक्टूबर को यह आंकड़ा बढ़कर 65.65% कर दिया गया और अंतिम मतदान प्रतिशत 67.90% पहुंच गया। हुड्डा ने सवाल किया कि “आख़िर एक दिन में 7% मतदान बढ़ने का आधार क्या था? इस पर आज तक चुनाव आयोग ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है।”

कांग्रेस नेता ने यह भी आरोप लगाया कि SIR में कई अनियमितताएं सामने आई हैं, जिनकी गहन जांच की मांग वे लगातार उठा रहे हैं। हुड्डा ने आगे कहा कि अब समय आ गया है कि देश में फिर से बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जर्मनी जैसे विकसित देश भी अब ईवीएम छोड़कर बैलेट पेपर पर लौट चुके हैं, इसलिए भारत में भी वोटिंग प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए यह कदम जरूरी है।

हुड्डा ने स्पष्ट कहा कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता तभी सिद्ध होगी जब इन सभी सवालों के ठोस जवाब मिलेंगे और चुनाव प्रणाली में आम जनता का भरोसा बहाल होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डाबड़ा चौक पर पुलिसकर्मी की गाड़ी ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, दोनों घायल

Summer express, हिसार। डाबड़ा चौक पुल पर एक पुलिसकर्मी की गाड़ी और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपति रविंद्र और प्रीति घायल हो गए। दोनों को पुलिसकर्मी सुरेंद्र सिंह ने अपनी गाड़ी से निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत खतरे से...

कोसली में छह किसानों और खेतिहर मजदूरों को मिले 8.50 लाख रुपये के सहायता चेक

Summer express, रेवाड़ी (कोसली)। मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना-2013 के तहत खेती से जुड़े कार्यों के दौरान दुर्घटनाओं का शिकार हुए पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कोसली स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में चेयरमैन महेश यादव और वाइस चेयरमैन दिनेश गोयल ने छह लाभार्थियों को कुल 8 लाख 50 हजार रुपये...

बिलासपुर के लुहणू मैदान में पहली बार होगी अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी

Summer express, सुभाष चंद, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित लुहणू क्रिकेट मैदान में पहली बार अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन के माध्यम से युवा महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और उन्हें खेल के क्षेत्र...

जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह पंचायती राज संस्थाओं के सम्मान का प्रतीक: बलबीर चौधरी

Summer express, राकेश, चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी में 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले भाजपा के जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह से पहले पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने कहा कि यह कार्यक्रम पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली पार्टी है और पंचायती राज संस्थाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था...

प्रसाद योजना के तहत 56.26 करोड़ रुपये से होगा चिंतपूर्णी धाम का विस्तार, 4,000 श्रद्धालुओं के लिए बनेगा क्यू कॉम्प्लेक्स

Summer express, विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मंदिर परिसर के विस्तारीकरण और विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के तहत इस परियोजना पर 56.26 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। योजना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.