Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

द्रोणाचार्य कॉलेज में खेल सुविधाओं का विस्तार, छात्रों को मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण

गुरुग्राम |  गुरुग्राम के प्रतिष्ठित और ऐतिहासिक द्रोणाचार्य गवर्नमेंट कॉलेज में खेल सुविधाओं का व्यापक विस्तार किया जा रहा है। पढ़ाई के साथ खिलाड़ियों को निखारने के लिए प्रसिद्ध यह कॉलेज अब आधुनिक स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। कॉलेज में इस समय करीब 8,000 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं और यहां विभिन्न खेलों की 40 से अधिक टीमें निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।

मिनी स्टेडियम का जीर्णोद्धार जारी

सीएसआर फंडिंग के तहत कॉलेज परिसर के मिनी स्टेडियम का नवीनीकरण तेजी से चल रहा है। स्टेडियम के मैदान को समतल कर घास लगाने, रनिंग ट्रैक सुधारने और अन्य बुनियादी कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। स्टेडियम के अपग्रेड होने से खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण स्थल प्राप्त होगा।

कुश्ती और कबड्डी हॉल बनाने की तैयारी

कॉलेज प्रशासन ने खिलाड़ियों के लिए रेसलिंग और कबड्डी हॉल के निर्माण की योजना भी तैयार की है। निर्माण कार्यों के लिए विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसे हरियाणा ओलंपिक संघ और सीएसआर फंडिंग के माध्यम से पूरा करने की संभावना है।

स्पोर्ट्स विभाग के एचओडी सुनील डबास के अनुसार कॉलेज में क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, जूडो और अन्य खेलों के लिए इंडोर व आउटडोर ग्राउंड उपलब्ध हैं। कॉलेज की टीमें इंटर-कॉलेज से लेकर ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं तक लगातार मेडल जीतकर संस्थान का नाम रोशन कर रही हैं।

विधायक मुकेश शर्मा की पहल

गुड़गांव के विधायक और हरियाणा ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, जो इसी कॉलेज के पूर्व छात्र हैं, ने भी खेल सुविधाओं को और उन्नत करने की पहल की है। उन्होंने बास्केटबॉल और वॉलीबॉल ग्राउंड को टर्फ आधारित आधुनिक मैदान में बदलने, साथ ही रेसलिंग व कबड्डी हॉल निर्माण को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

कॉलेज प्रशासन का मानना है कि खेल सुविधाओं के विस्तार से खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिलेगा और उनके खेल करियर को नई दिशा मिलेगी। नई सुविधाओं के तैयार होने पर यह कॉलेज राज्य का प्रमुख स्पोर्ट्स हब बनकर उभर सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.