Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चलती एचआरटीसी बस पर गिरा पहाड़ से टूटा विशाल पेड़, फ्रंट शीशा चकनाचूर; 40 यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Mandi, Dharamveer-:मंडी जिले के सराज क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सराची से मंडी की ओर जा रही एचआरटीसी की बस अचानक उस समय दुर्घटना का शिकार होने से बच गई, जब मार्ग पर अचानक पहाड़ी से एक बड़ा और सूखा पेड़ टूटकर बस के ठीक अगले हिस्से पर गिर पड़ा। पेड़ सीधे बस का फ्रंट शीशा तोड़ते हुए अंदर घुस गया, जिससे भीतर बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसा सुबह लगभग 9 बजे सराची–मंडी मार्ग पर चौड़ा खड्ड के समीप हुआ।

उस समय बस में करीब 40 यात्री सवार थे। हादसे के दौरान एक यात्री को मामूली चोट आई, जबकि बाकी सभी सुरक्षित बच निकले। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही बस मोड़ पर पहुंची, ऊपर की ओर स्थित पहाड़ी से अचानक सूखा हुआ विशालकाय पेड़ गिरा और तेज आवाज के साथ बस पर आ लगा। पेड़ का भारी हिस्सा सीधे विंडशील्ड तोड़ता हुआ ड्राइवर के पास पहुंच गया।निर्णायक क्षण में चालक चुन्नी लाल ने बेहद साहस और सूझबूझ दिखाते हुए स्टीयरिंग संभाला और तुरंत ब्रेक लगा दी। यदि बस अनियंत्रित हो जाती, तो वह नीचे की गहरी खाई में भी जा सकती थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। चालक की तत्परता ने सभी यात्रियों की जान बचा ली।घटना के तुरंत बाद बस में हड़कंप मच गया। यात्री तेजी से बस से नीचे उतरकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। हादसे की सूचना गांव वालों तक पहुंची तो स्थानीय लोग तेजी से मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। सामूहिक प्रयास से बस के अंदर घुसे पेड़ को बाहर निकाला गया और मार्ग को सुचारू करने की कोशिश की गई।

एचआरटीसी मंडी डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) पियूष शर्मा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी यात्रियों को आगे की यात्रा के लिए दूसरी बस में भेज दिया गया। क्षतिग्रस्त बस को वर्कशॉप में मुरम्मत के लिए भेज दिया गया है।स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में सड़क किनारे मौजूद कई पुराने और सूखे पेड़ों को हटाने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि कमजोर पेड़ लगातार हादसे की आशंका पैदा करते हैं। यदि समय रहते इन पेड़ों को काटकर हटाया जाए, तो भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकते हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.