Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चलहोग पंचायत को मिला नया पंचायत भवन, लोक निर्माण मंत्री ने किया शुभारंभ

Shimla, 25 November-:लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चलहोग में 1.14 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नए पंचायत भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने पंचायतवासियों को इस नई सुविधा के लिए बधाई दी और कहा कि प्रदेश सरकार सभी पंचायतों में आधुनिक व आदर्श पंचायत घर निर्मित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि यह भवन एक वर्ष के भीतर तैयार कर जनता को समर्पित किया गया है, जिससे पंचायत से जुड़े विभिन्न कार्यों में पारदर्शिता और सुविधा बढ़ेगी।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि चलहोग पंचायत पहले शकराह पंचायत का हिस्सा थी और यहां की जनसंख्या लगभग 402 है। छोटी पंचायत होने के बावजूद भी क्षेत्र में समान रूप से विकास कार्यों को गति दी जा रही है। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कार्यकाल में शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 1500 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य हुए, जिनका लाभ आज भी लोग उठा रहे हैं। क्षेत्र में लॉ यूनिवर्सिटी, ज्यूडिशियल अकादमी और फाइन आर्ट कॉलेज जैसे महत्वपूर्ण संस्थान स्थापित होने से शिक्षा और रोजगार के अवसर बढ़े हैं।उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को राजनीतिक आधार पर नहीं बांटना चाहिए। उन्होंने दो लाख रुपये के डंगे मनरेगा से लगाने के प्रदेश सरकार के फैसले को आपदा से प्रभावित लोगों के लिए सहायक बताया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना–4 के तहत राज्य भर में लगभग 2300 करोड़ की सड़क परियोजनाएं मंजूर हुई हैं, जिनसे कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

मंत्री ने हरी देवी–बलोह सड़क की मेटलिंग कार्य के पूरा होने की जानकारी देते हुए स्थानीय मांगों को प्राथमिकता से पूरा करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उन्होंने पंचायत घर के मैदान के लिए 5 लाख रुपये तथा नए फर्नीचर के लिए 50 हजार रुपये देने की भी घोषणा की।कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मंत्री का शॉल व टोपी पहनाकर स्वागत किया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सुधीर शर्मा के बयान पर विक्रमादित्य सिंह की दो टूक, बोले- लोकतंत्र में बोलने की आजादी है, लेकिन मर्यादा का ध्यान जरूरी

Summer express/शिमला, संजू -:लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने विधायक सुधीर शर्मा की ओर से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को लेकर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन राजनीतिक संवाद की एक मर्यादा भी होती है। उन्होंने कहा कि विचारों...

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से भारी तबाही: 47 लोगों की मौत

Summer express, बोगोटा। लातिन अमेरिकी देश कोलंबिया में आए 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। भूकंप के कारण कम से कम 47 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। पश्चिमी कोलंबिया में भूकंप के तेज झटकों से लोग दहशत में घरों और...

पंजाब में आतंकी मॉड्यूल का सदस्य गिरफ्तार: हैंड ग्रेनेड बरामद हमले की साजिश नाकाम

Summer express, जालंधर। पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल के सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 86-पी हैंड ग्रेनेड बरामद करने का दावा किया है। अधिकारियों के मुताबिक, कार्रवाई के बाद पंजाब में संभावित आतंकी हमले...

मानसून फिर हुआ सक्रिय: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-मध्य प्रदेश में बाढ़ जैसे हालात

Summer express, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 11 से 16 अगस्त के बीच उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी, पूर्वोत्तर और पश्चिमी भारत के कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। लगातार हो रही बारिश के कारण...

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.