Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में अभ्यास दौरान हादसे में युवा खिलाड़ी हार्दिक की दर्दनाक मौत

रोहतक I लाखन माजरा गांव के खेल मैदान में प्रैक्टिस के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी हार्दिक की मौत हो गई। घटना से पूरे हरियाणा के खेल जगत में शोक की लहर है। हादसे के बाद भारतीय ओलंपिक संघ ने राज्य में अगले तीन दिनों तक किसी भी खेल आयोजन पर रोक लगाने का निर्णय लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लाखन माजरा गांव का निवासी हार्दिक बास्केटबॉल पोल पर लटककर एक्सरसाइज कर रहा था। इसी दौरान पुराना और कमजोर हो चुका पोल अचानक टूटकर सीधे उसकी छाती पर गिर गया। मैदान में मौजूद अन्य खिलाड़ियों ने उसे तुरंत उठाया, लेकिन पोल के भारी वजन के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना मैदान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

बताया जा रहा है कि हार्दिक एक बेहतरीन बास्केटबॉल खिलाड़ी था और हाल ही में इंडिया टीम के कैंप से लौटकर अपनी तैयारी में जुटा था। उसका छोटा भाई भी एक अच्छा बास्केटबॉल खिलाड़ी है। गांव की शामलाती जमीन पर ग्रामीण युवाओं के स्पोर्ट्स क्लब द्वारा बनाया गया यह बास्केटबॉल ग्राउंड कई सालों से खिलाड़ियों की प्रैक्टिस का केंद्र रहा है और यहां से कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा चुके हैं।

पुलिस ने मौके से सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली है और मामले में बीएनएस 194 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

नयागांव की खाली बिल्डिंग में धारदार हथियारों से हमला, 18 वर्षीय युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Summer express, मोनिका रावत , मोहाली | मोहाली के नयागांव क्षेत्र में वीरवार देर रात एक खाली पड़ी बिल्डिंग में हुए खूनी हमले में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान चंडीगढ़ के खुड्डा अलीशेर निवासी करण के रूप में हुई है। वहीं...

वीबी-जी राम जी योजना पर सियासत तेज, जयराम ठाकुर ने सरकार पर लगाए भ्रामक प्रचार के आरोप

Summer express/शिमला,संजू -:प्रदेश में 1 जुलाई से लागू होने जा रही विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर योजना को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने और राजनीतिक कारणों से इसका विरोध...

अरुणाचल में बादल फटने से तबाही, पोटिन क्षेत्र अब भी राज्य के बाकी हिस्सों से कटा

summer express, ईटानगर | अरुणाचल प्रदेश के केयी पैन्योर जिले का पोटिन क्षेत्र 24 जून को हुई मूसलाधार बारिश, बादल फटने और उसके बाद आई विनाशकारी बाढ़ के कारण अब भी राज्य के अन्य हिस्सों से कटा हुआ है। प्राकृतिक आपदा के चलते पोसा गांव स्थित NEEPCO कॉलोनी में भारी तबाही मची, जिसमें पांच लोग...

लुधियाना में फैक्ट्री मालिक से 5 लाख की कथित ठगी, चार कारीगर बिहार फरार

Summer express, लुधियाना | लुधियाना में एक फैक्ट्री मालिक के साथ लाखों रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि जैकेट निर्माण का काम लेने वाले चार कारीगर अग्रिम भुगतान के रूप में पांच लाख रुपये लेने के बाद काम पूरा किए बिना बिहार फरार हो गए। मामले में बिहार पुलिस...

हिमाचल में सरकारी भर्तियों के लिए एंटी-चिट्टा टेस्ट होगा अनिवार्य, कार्यकारी मुख्य सचिव के.के. पंत का बड़ा बयान

Summer express/शिमला, संजू -:अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पूरे हिमाचल प्रदेश में ‘एंटी-चिट्टा दिवस’ मनाया गया। इस दौरान राज्य सरकार और हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रदेश के 10 स्थानों पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत जब्त...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.