Facebook-f Youtube X-twitter

हिमाचल में शुष्क मौसम बढ़ा रहा लोगों की परेशानी, आने वाले दिनों में भी बर्फबारी-बारिश की संभावना नहीं

Shimla, Sanju-:हिमाचल प्रदेश में लगातार बने हुए शुष्क मौसम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पूरे नवंबर महीने में बारिश और बर्फबारी न होने से जहां किसानों और बागवानों की चिंता गहरी हो गई है, वहीं तापमान में लगातार आ रही गिरावट से आम लोगों की दिक्कतें भी बढ़ती जा रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार नवंबर में अब तक सामान्य से 92 फ़ीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो राज्य के लिए एक चिंताजनक स्थिति मानी जा रही है।

राजधानी शिमला में इन दिनों अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जबकि कई ऊपरी क्षेत्रों में रात के समय तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा रही है। उच्च पर्वतीय इलाकों में कड़ाके की ठंड है, लेकिन बर्फबारी का इंतजार अभी भी जारी है। बर्फबारी न होने से पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों में भी निराशा है, क्योंकि सर्दियों के मौसम में पर्यटन गतिविधियों पर इसका सीधा प्रभाव पड़ता है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने जानकारी दी कि राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान में गिरावट देखी जा रही है, हालांकि यह सामान्य सीमा के भीतर ही है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में बारिश या बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है। इसके साथ ही, नदी किनारे बसे क्षेत्रों में सुबह और शाम हल्की धुंध भी देखने को मिल रही है। शर्मा के अनुसार प्रदेश भर में 30 नवंबर तक मौसम शुष्क और साफ़ रहने का अनुमान है।

शुष्क मौसम का असर कृषि और पेयजल स्रोतों पर भी दिखना शुरू हो गया है। किसानों का कहना है कि समय पर बारिश न होने से रबी फसलों की बुवाई और नमी बनाए रखने में कठिनाई आ रही है। अगर दिसंबर में भी मौसम ऐसा ही रहा तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

महिला आरक्षण विधेयक के साथ डिलिमिटेशन जोड़ने पर विपक्ष का विरोध: देवेंद्र जग्गी

राहुल चावला, धर्मशाला-:महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस विधेयक के साथ डिलिमिटेशन (सीमांकन) का मुद्दा भी जोड़ दिया, जिसका विपक्ष ने विरोध किया। जग्गी ने कहा कि यदि केवल महिला आरक्षण विधेयक पर ही चर्चा होती, तो यह आसानी...

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार मंडी,धर्मवीर- बीते रोज प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसले सहायक वन रक्षक भर्ती का विरोध हो गया है। वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने इस भर्ती का विरोध करते हुए सुक्खू...

अवैध खनन विवाद पर सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए दबाव के आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

हमीरपुर,अरविंद-:जिले में सामने आए अवैध खनन मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेताओं पर जांच को प्रभावित करने की कोशिश करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मामले में कानून से ऊपर कोई नहीं है और...

रिटायरमेंट कॉलोनियों में बढ़ेगा FAR, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Summer Express, चंडीगढ़। शहरी क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित की जा रही रिटायरमेंट कॉलोनियों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब इन कॉलोनियों में फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) को 2.25 से बढ़ाकर 3.0 तक करने की अनुमति दी जाएगी। यह बढ़ोतरी हस्तांतरणीय विकास अधिकार (TDR) के माध्यम से लागू होगी।...

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.