Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चंबा में एएसपी लखनपाल के तबादले पर स्थानीय लोगों ने जताया विरोध, डीसी कार्यालय के बाहर दिया धरना 

Chamba, Manjur Pathan-:चंबा जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) हितेश लखनपाल का अचानक हुआ तबादला अब राजनीतिक और जनभावनाओं का बड़ा मुद्दा बन गया है। नशा माफिया और भ्रष्टाचार पर लगातार कड़ी कार्रवाई करने वाले इस जांबाज़ अधिकारी के तबादले के बाद स्थानीय लोगों में रोष फैल गया है। इसी के चलते सोमवार को चंबा में डीसी कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू हो गया, जिसका नेतृत्व चुराह क्षेत्र के भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेश रावत ने किया।

धरने पर बैठे लोगों ने मांग उठाई कि एएसपी हितेश लखनपाल का तबादला आदेश तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाए।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अधिकारी ने बेहद कम समय में जिले में नशा तस्करी का जाल तोड़ने में निर्णायक भूमिका निभाई, जिसकी वजह से अपराध जगत में खलबली मच गई थी।उनका आरोप है कि लखनपाल की कड़ी कार्रवाई से परेशान नशा माफियाओं की शिकायतों या दबाव के चलते सरकार ने जानबूझकर उनका तबादला किया है।धरने का नेतृत्व कर रहे चुराह के भाजपा नेता नरेश रावत ने कहा कि “इतने ईमानदार, काबिल और कड़े अधिकारी का तबादला किस आधार पर किया गया, सरकार इसका जवाब दे। मात्र एक महीने में इस अधिकारी ने जिले में नशा माफियाओं की कमर तोड़ दी थी।उनकी तैनाती ने पुलिस की कार्यशैली में नई ऊर्जा और जनता में भरोसा पैदा किया था।उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक एएसपी हितेश लखनपाल के तबादला आदेश निरस्त नहीं होते, तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। रावत ने यह भी कहा कि जनता इस मुद्दे पर एकजुट है और किसी भी कीमत पर चंबा से ऐसे सख़्त और ईमानदार अधिकारी को हटाने नहीं देगी।

चंबा जिला प्रशासन के बाहर जारी यह प्रदर्शन आने वाले दिनों में और बड़ा रूप ले सकता है, क्योंकि लोगों का कहना है कि यह सिर्फ एक अधिकारी का मुद्दा नहीं, बल्कि क़ानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का हिस्सा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डमटाल चरस मामले में वित्तीय जांच के बाद कार्रवाई, 17 मामलों में अब तक करीब 29.96 करोड़ की संपत्ति जब्त

Summer express/नूरपुर, संजीव-:पुलिस जिला नूरपुर ने नशे के कारोबार के खिलाफ अपनी कार्रवाई को अब नशा तस्करों की अवैध कमाई और संपत्ति तक पहुंचा दिया है। डमटाल में चरस बरामदगी के एक मामले में आरोपी की करीब 3.32 करोड़ रुपये की संपत्ति की वित्तीय जांच के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। सक्षम प्राधिकारी, नई...

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.