Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी जिले को मिले 30 नए डॉक्टर, जल्द मिलेंगे 30 और पीजी डॉक्टर

 105 खाली पदों को भरने की प्रक्रिया तेज

Mandi, Dharamveer-मंडी जिला स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। हाल ही में जिले को 30 नए डॉक्टर मिले हैं, जबकि आने वाले समय में 30 पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) डॉक्टरों की तैनाती भी की जाएगी। इससे जिले में लंबे समय से चल रही डॉक्टरों की कमी को काफी हद तक दूर करने की उम्मीद बढ़ गई है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) मंडी डा. दीपाली शर्मा के अनुसार, जिला में अभी डॉक्टरों के 105 पद खाली चल रहे हैं। इन रिक्तियों की सूची प्रदेश सरकार को भेजी गई थी। सरकार ने तत्काल प्रभाव से 30 नए डॉक्टरों की तैनाती के आदेश जारी किए थे, जिनमें से 26 डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं ज्वाइन कर ली हैं। बाकी डॉक्टर भी जल्द ज्वाइन कर सकते हैं।जिला में डॉक्टरों की भारी कमी को देखते हुए प्रदेश सरकार ने 30 नए पोस्ट ग्रेजुएट डॉक्टरों की तैनाती के अस्थाई आदेश भी जारी किए हैं। ये सभी डॉक्टर अपनी एमडी परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद मंडी जिले में पदभार ग्रहण करेंगे। इनके ज्वाइन करते ही जिला में मौजूदा समय में चल रही चिकित्सकों की कमी का एक बड़ा हिस्सा पूरा हो जाएगा।

डा. दीपाली शर्मा ने बताया कि जिले को प्राप्त नए डॉक्टरों को उन स्वास्थ्य केंद्रों में नियुक्त किया गया है जहां डॉक्टरों के पद लंबे समय से पूरी तरह खाली थे। कई पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) और सीएचसी (समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) डॉक्टरों की अनुपस्थिति के कारण प्रभावित हो रहे थे। नए नियुक्त चिकित्सकों की तैनाती से इन संस्थानों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो सकेंगी।उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता ऐसे क्षेत्रों को डॉक्टर उपलब्ध करवाना है जहां मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा था। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि भविष्य में भी डॉक्टरों की तैनाती उन्हीं जगहों पर की जाए जहां उनकी सबसे अधिक आवश्यकता है। इससे ग्रामीणों और दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को घर-द्वार पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने में मदद मिलेगी।

डा. शर्मा ने प्रदेश सरकार का आभार जताते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है कि जिला मंडी में चिकित्सकों की कमी पूरी की जाए। नए डॉक्टरों के शामिल होने से स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार होगा और मरीजों की बढ़ती संख्या को भी उचित रूप से संभाला जा सकेगा।स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में यह कदम मंडी जिले के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा और आने वाले महीनों में इसके सकारात्मक परिणाम दिखाई देंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.