Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नए रूप में दिखेगा मां नयना का प्राचीन हवनकुंड, पारंपरिक तकनीक से हो रहा संरक्षण कार्य

Bilaspur, Subhash-:उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयनादेवी मंदिर परिसर में स्थित प्राचीन हवनकुंड अब आधुनिक और आकर्षक रूप में दिखाई देगा। मंदिर न्यास प्रशासन ने हवनकुंड के संरक्षण, मजबूती और सौंदर्यीकरण के लिए विस्तृत योजना तैयार कर कार्य आरंभ कर दिया है। अनुमानित 1500 से 1800 वर्ष पुराने इस पवित्र हवनकुंड को संरक्षित रखना सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इस जीर्णोद्धार कार्य के लिए 4.50 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। कार्य को पूरी तरह पारंपरिक शैली में संपन्न करने का जिम्मा देश की प्रतिष्ठित संस्था इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हैरिटेज (इंटेक) को सौंपा गया है। इंटेक के विशेषज्ञों ने मंदिर परिसर का विस्तृत सर्वेक्षण करने के बाद डीपीआर तैयार कर प्रशासन को सौंपी, जिसके अनुमोदन के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ।

सबसे खास बात यह है कि इस प्रक्रिया में न सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है और न किसी केमिकल का। इसकी जगह प्राचीन निर्माण पद्धतियों को अपनाते हुए चूना, माह दाल की पीठी, मैथी, बिल गिरी का चूरा और अन्य जैविक सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इन पारंपरिक मिश्रणों से हवनकुंड अधिक मजबूत, टिकाऊ और प्राकृतिक रूप से सुरक्षित रहेगा। अनुमान है कि नए स्वरूप में तैयार होने के बाद यह संरचना कम से कम अगले 50 वर्षों तक बिना किसी जोखिम के स्थिर बनी रहेगी।

मंदिर न्यास अधिकारी धर्मपाल चौधरी के अनुसार हवनकुंड का कार्य निर्धारित समयसीमा के अनुसार 31 दिसंबर 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हवनकुंड न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इसका ऐतिहासिक मूल्य भी अत्यधिक है, इसलिए इसे सुरक्षित रखना हमारी प्राथमिकता है।स्थानीय श्रद्धालुओं और पर्यटकों में भी हवनकुंड के नए स्वरूप को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। उम्मीद है कि कार्य पूरा होने के बाद यह ऐतिहासिक धरोहर और अधिक आकर्षक व दर्शनीय रूप में सामने आएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.