Facebook-f Youtube X-twitter

NH-48 हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने ले ली ट्रैफिक पुलिसकर्मी की जान

गुरुग्राम। गुरुग्राम में राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) स्थित सिरहौल बॉर्डर पर मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से ट्रैफिक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। मृतक कांस्टेबल लोकेश कुमार नाइट पेट्रोलिंग ड्यूटी पर थे।

कैसे हुआ हादसा?

मंगलवार रात करीब 2 बजे पुलिस टीम नाइट पेट्रोलिंग के तहत NH-48 पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान 32 वर्षीय कांस्टेबल लोकेश कुमार हाईवे किनारे पेशाब के लिए उतरे। लौटते ही जयपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद पुलिस टीम ने घायल लोकेश को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक का परिवार और पोस्टमार्टम

लोकेश कुमार रेवाड़ी जिले के भूड़पुर गांव के निवासी थे। उनके परिवार में माता-पिता, एक भाई, पत्नी और डेढ़ साल का बेटा है। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

घटना की जानकारी मिलने पर उद्योग विहार थाना पुलिस व ट्रैफिक विभाग की टीम मौके पर पहुँची। डीसीपी ट्रैफिक डॉ. राजेश मोहन सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने अंतिम संस्कार में शामिल होकर शोक संवेदना व्यक्त की।

आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी

पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज और हाईवे कैमरों की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है। ड्राइवर दिल्ली की ओर फरार हुआ बताया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कंगना रणौत के बयान पर विक्रमादित्य सिंह का तंज,महिला प्रतिनिधित्व को लेकर छिड़ी सियासी बहस

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजनीति में महिला आरक्षण और महिला प्रतिनिधित्व को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। हाल ही में सांसद कंगना रणौत के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने हिमाचल विधानसभा में खुद को एकमात्र महिला प्रतिनिधि जैसा प्रस्तुत किया। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर आलोचना का...

महिला आरक्षण मुद्दे पर सियासत तेज, राजेंद्र गर्ग ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

बिलासपुर,सुभाष-:झंडूता में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण विधेयक के विरोध ने कांग्रेस की सोच को उजागर कर दिया है और यह महिलाओं के अधिकारों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता पर सवाल खड़े...

हमीरपुर में नकली करेंसी गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

हमीरपुर-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में पुलिस ने नकली करेंसी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हजारों रुपये के जाली नोट बरामद हुए हैं, जो प्रदेश के अलग-अलग जिलों में खपाए जा रहे थे।हमीरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को पुलिस टीम...

पेखूबेला सौर ऊर्जा संयंत्र के डंगे पर विवाद, किसानों ने जताई चिंता

ऊना, राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के पेखूबेला में बने सौर ऊर्जा संयंत्र के साथ डंगे के निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जहां एक तरफ संयंत्र को बारिश से बचाने के लिए दीवार खड़ी की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ किसान अपनी जमीनों में पानी भरने की आशंका से चिंतित हैं।...

धर्मशाला में बन रहा अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्केटिंग रिंक, पर्यटन को मिलेगा नया बढ़ावा

धर्मशाला, राहुल-: हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल धर्मशाला के सकोह क्षेत्र में बन रहा आधुनिक आईस स्केटिंग और रोलर स्केटिंग रिंक शहर के पर्यटन को नई दिशा देने की ओर अग्रसर है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने से न केवल देश बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी धर्मशाला की पहचान और मजबूत होने की...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.