Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मेहली–ढली सड़क पर भूस्खलन के बाद भट्टाकुफर टनल प्रोजेक्ट पर रोक, जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई

Shimla, 27 November-:शिमला जिला प्रशासन ने मेहली–ढली रोड पर हाल ही में हुए भूस्खलन को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-05 के तहत बनाए जा रहे ट्विन ट्यूब टनल प्रोजेक्ट पर तत्काल प्रभाव से सभी प्रकार के निर्माण कार्य रोक दिए हैं। जिला दण्डाधिकारी अनुपम कश्यप ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI), क्षेत्रीय कार्यालय शिमला के परियोजना निदेशक को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि टनलिंग, खुदाई, ब्लास्टिंग और अन्य संबंधित गतिविधियाँ अगली अधिसूचना तक बंद रहें।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भूवैज्ञानिक शाखा की प्राथमिक निरीक्षण रिपोर्ट में मेहली–ढली रोड पर एक बड़े स्तर का गर्त बनने की पुष्टि हुई है। इस गर्त के आसपास चट्टानी द्रव्यमान में दरारें, सतत जल रिसाव, सड़क किनारे उपयोगिताओं के उजागर होने तथा नजदीकी आवासीय मकानों में संरचनात्मक क्षति दर्ज की गई है। रिपोर्ट यह भी बताती है कि निर्माणाधीन ट्विन ट्यूब टनल का अक्ष इसी प्रभावित क्षेत्र के ठीक नीचे स्थित है, ऐसे में मौजूदा परिस्थितियों में होने वाला कोई भी उत्खनन क्षेत्र की स्थिरता को और प्रभावित कर सकता है।

प्राथमिक निष्कर्षों के आधार पर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भूस्खलन के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया जैसी विशेषज्ञ एजेंसी से विस्तृत भू-तकनीकी और भू-भौतिकीय जांच करवाई जाएगी। जन-सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने मैसर्ज गावर शिमला हाईवे प्राइवेट लिमिटेड को जारी ब्लास्टिंग अनुमति भी अगली सूचना तक निलंबित कर दी है।जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र में दरारों, नई गतिविधियों तथा जल-रिसाव की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लोक निर्माण विभाग तथा जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीमों को पूरा सहयोग देने, क्षेत्र में बैरिकेडिंग लगाने और सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने को कहा गया है।जिला दण्डाधिकारी ने साफ किया है कि आदेशों की अवहेलना पर संबंधित एजेंसियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मौत से पहले लिखी दो वसीयतें, हाई कोर्ट ने दोनों पर उठाए सवाल

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने संपत्ति विवाद से जुड़े करीब 26 साल पुराने मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए मृतक की ओर से मृत्यु से कुछ दिन पहले बनाई गई दोनों वसीयतों को संदिग्ध माना है। अदालत ने कहा कि जब वसीयतकर्ता गंभीर रूप से बीमार हो और...

लालजीत भुल्लर के पिता और पीए की जमानत पर हाई कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। डीएम गगनदीप रंधावा आत्महत्या मामले में पंजाब के पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के पिता सुखदेव सिंह भुल्लर और उनके निजी सहायक की जमानत याचिकाओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने सोमवार को फैसला सुरक्षित रख लिया। दोनों पक्षों की ओर से अदालत के समक्ष अपनी-अपनी दलीलें रखी...

सास ने बहू को घर से निकालने के लिए अपनाया वरिष्ठ नागरिक कानून, हाई कोर्ट ने कहा यह कानून वैवाहिक झगड़े का हथियार नहीं

Summer express, मोनिका रावत ,चंडीगढ़ | पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि वरिष्ठ नागरिकों के संरक्षण के लिए बनाए गए कानून का इस्तेमाल वैवाहिक या संपत्ति विवाद सुलझाने के लिए नहीं किया जा सकता। अदालत ने सास की ओर से अपनी बहू को आवासीय संपत्ति से बेदखल...
Summer Express - मृतक शिकायत पर गिरफ्तारी विवादित, हरियाणा सरकार से HC ने मांगा स्पष्टीकरण

हाई कोर्ट ने खुद की गलती मानी, एसपी पर लगाया जुर्माना वापस लिया

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने अपने ही पूर्व आदेश में हुई तथ्यात्मक गलती को सुधारते हुए मेवात के पुलिस अधीक्षक पर लगाया गया पांच हजार रुपये का जुर्माना वापस ले लिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि यदि न्यायालय की अपनी गलती से किसी पक्ष को नुकसान होता...

सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन-ग्रेच्युटी रोकी : पंजाब सरकार को देना होगा ब्याज, हाई कोर्ट ने 7 प्रतिशत की दर से भुगतान का दिया आदेश

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने सेवानिवृत्ति लाभ में अनावश्यक देरी को लेकर पंजाब सरकार को अहम निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि कर्मचारी की पेंशन और ग्रेच्युटी की राशि बिना उचित कारण लंबे समय तक रोके रखना उचित नहीं है। हाई कोर्ट ने पंजाब पुलिस के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.