Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुटलैहड़ में दविंदर कुमार भुट्टो के तीखे प्रहार, बोले..एक्सीडेंटल विधायक के राज में भ्रष्टाचार चरम पर

Una, Rakesh-:भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने बंगाणा में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश सरकार और कुटलैहड़ के वर्तमान विधायक पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे अयोग्य नहीं, बल्कि कुटलैहड़ के विधायक “एक्सीडेंटल” हैं, जिनके कार्यकाल में क्षेत्र विकास के बजाय अव्यवस्था और भ्रष्टाचार बढ़ा है।

भुट्टो ने आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग भ्रष्टाचार के गढ़ बन चुके हैं, जहां टेंडरों की प्रक्रिया पारदर्शिता से दूर है। उनका दावा है कि टेंडर कोई और भरता है, लेकिन बाद में “पूल” कर लाखों की वसूली की जाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनते ही इन सभी मामलों की निष्पक्ष जांच होगी।पूर्व विधायक ने कहा कि मोमनियार जिला परिषद वार्ड में आपदा से प्रभावित 50 परिवार अब भी राहत के इंतजार में हैं। कई परिवार रिश्तेदारों के घर या किराए के कमरों में रहने पर मजबूर हैं, जबकि विधायक द्वारा केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पांच से थानाकला रायपुर सड़क महीनों से बंद है, लेकिन कोई इसकी सुध नहीं ले रहा।

मंडी आपदा पर बोलते हुए भुट्टो ने कहा कि 52 मौतें और 32 लापता लोगों के बावजूद प्रदेश सरकार तीन साल पूरे होने का जश्न मना रही है,जो असंवेदनशीलता का बड़ा प्रमाण है।उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदारों को भुगतान न मिलने से स्थिति इतनी खराब है कि लोग मशीनरी बेचने और बच्चों को विदेशों से वापस बुलाने पर मजबूर हो रहे हैं।कानून-व्यवस्था पर हमला बोलते हुए भुट्टो ने कहा कि ऊना सहित कई क्षेत्रों में अपराध बढ़ रहे हैं और सरकार खामोश है। उन्होंने कुटलैहड़ के विधायक को चुनौती देते हुए कहा कि यदि उन्होंने एक भी स्थायी विकास कार्य किया है तो जनता के सामने बताएं। भुट्टो ने दावा किया कि आगामी चुनावों में जनता कांग्रेस को करारा जवाब देगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गन हाउसों में पुलिस ने हथियारों कारतूसों के रिकॉर्ड तक खंगाले

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज महानगर में लाइसेंसी हथियारों के दुरुपयोग पर रोक लगाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने गन हाउस संचालकों पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित गन हाउसों की विशेष जांच की गई।उच्चाधिकारियों और थाना प्रभारियों की अगुवाई...

दोपहर 1:11 बजे कोर्ट उड़ाने की धमकी, कचहरी में मचा हड़कंप

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज जिला कचहरी में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब डिस्ट्रिक्ट एवं सेशंस जज की आधिकारिक ईमेल आईडी पर कोर्ट परिसर को बम धमाके से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी उस समय दी गई, जब कचहरी परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत की कार्यवाही चल रही थी और बड़ी संख्या...

बिल्डिंग शाखा में बड़ा फेरबदल, एक्शन लेने वाले एटीपी कपिल देव हेडक्वार्टर भेजे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज नगर निगम की बिल्डिंग शाखा में शुक्रवार को बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। बिल्डिंग शाखा में तैनात एटीपी और बिल्डिंग इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सबसे ज्यादा चर्चा एटीपी कपिल देव को जोन-ए से हटाकर बिल्डिंग ब्रांच हेडक्वार्टर भेजे...

चंडीगढ़ में बंदरों का आतंक; सेक्टर 22-बी में महिला पर हमला, जख्मी

शगुन कश्यप । चंडीगढ़समर न्यूज शहर में बंदरों की बढ़ती संख्या लोगों के लिए गंभीर परेशानी बनती जा रही है। शनिवार को सेक्टर-22बी में एक बंदर ने 34 वर्षीय महिला पर हमला कर उनके पैर पर तीन जगह काट लिया। घायल महिला को उपचार के साथ जरूरी इंजेक्शन लगवाने पड़े।सेक्टर-22बी निवासी सिमरनजोत कौर अपने आठ...

मोहाली एयरपोर्ट के पास नई टाउनशिप बसाने की तैयारी, जमीन की खरीद-बिक्री पर लगाई रोक

{अजीजपुर में एरोट्रोपोलिस एक्सटेंशन की तैयारी, रिहायशी, कॉमर्शियल और इंस्टीट्यूशनल साइटें विकसित होंगीसमर न्यूज | मोहाली चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक अब नई टाउनशिप विकसित होने जा रही है। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने मोहाली एरोट्रोपोलिस एक्सटेंशन टाउनशिप की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए गांव अजीजपुर की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.