Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ओपीएस को लेकर  जयराम ठाकुर का स्पष्टीकरण..मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर प्रचार किया गया

Shimla, Sanju-:विधानसभा के शीतकालीन सत्र में ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत के दौरान अपने हालिया बयान को लेकर उठे विवाद पर स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कहा कि उनके वक्तव्य को कांग्रेस सरकार और उसके नेताओं ने जानबूझकर तोड़-मरोड़कर इस तरह पेश किया है, मानो भाजपा ओपीएस को खत्म करने जा रही हो, जबकि वास्तविकता इससे बिल्कुल अलग है।

जयराम ठाकुर ने सदन में कहा था कि यदि प्रदेश में भाजपा सरकार बनती है तो वह कांग्रेस सरकार द्वारा शुरुआती दिनों में लिए गए निर्णयों की समीक्षा करेगी। इसके तुरंत बाद कांग्रेस नेताओं ने यह प्रचारित करना शुरू कर दिया कि भाजपा ओल्ड पेंशन स्कीम को भी वापस लेने की तैयारी में है। सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक मंचों तक इस मुद्दे को इस तरह उछाला गया कि कर्मचारियों और पेंशनर्स में असमंजस पैदा हो गया।तपोवन में दूसरे दिन की कार्यवाही के बाद मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में जयराम ठाकुर ने दो टूक कहा कि उनके बयान में कहीं भी ओपीएस का उल्लेख नहीं था। उन्होंने स्पष्ट किया कि “समीक्षा” शब्द का अर्थ किसी योजना को रद्द करना नहीं होता, बल्कि यह किसी निर्णय की प्रक्रिया और प्रभाव को समझने की एक जिम्मेदार पहल होती है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह कर्मचारी वर्ग को भड़काने और राजनीतिक लाभ उठाने के उद्देश्य से उनके बयान को गलत संदर्भ में प्रस्तुत कर रही है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा प्रतिशोध की राजनीति में विश्वास नहीं करती और न ही ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर पार्टी का कोई नकारात्मक रुख है। उन्होंने दोहराया कि भाजपा सरकार बनने पर भी कर्मचारियों के हितों के साथ कोई खिलवाड़ नहीं किया जाएगा। उनका कहना था कि कांग्रेस पूरी तरह से राजनीतिक भ्रम फैलाने की रणनीति अपना रही है, जबकि वास्तविकता यह है कि उनके बयान का आशय केवल कांग्रेस सरकार के शुरुआती फैसलों की समीक्षा करना था, न कि ओपीएस को बंद करने का संकेत देना।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रात में पुलिस का एक्शन: फेज-3B2, CP मॉल और फेज-10 मार्केट में चेकिंग

SHO फेज-1 मटौर समेत कई थाना प्रभारियों ने संभाला मोर्चा, संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच मोहाली। शहर में रात के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने शुक्रवार रात विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। SHO फेज-1 मटौर की अगुवाई में कई थाना प्रभारियों और पुलिस...

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.