Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कर्मचारी-पेंशनर मुद्दों पर विधानसभा परिसर में भाजपा का प्रदर्शन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उठाई आवाज

Dharamshala, 28 November-:धर्मशाला—पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा विधायक दल ने शुक्रवार को विधानसभा परिसर में कर्मचारियों व सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। विधायक दल नेता प्रतिपक्ष के कार्यालय से विधानसभा गेट तक रैली के रूप में पहुंचा और सरकार से लंबित वेतन, पेंशन तथा मेडिकल बिलों के शीघ्र समाधान की मांग उठाई।

मीडिया से बातचीत में जयराम ठाकुर ने कहा कि कई कर्मचारियों और पेंशनरों को समय पर वेतन तथा पेंशन न मिलने से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मेडिकल बिलों के निपटारे में देरी से वरिष्ठ नागरिक विशेष रूप से प्रभावित हैं। ठाकुर के अनुसार, विधानसभा से कुछ ही दूरी पर बड़ी संख्या में पेंशनर अपने लंबित मामलों के समाधान की प्रतीक्षा कर रहे हैं और सरकार को उनके साथ संवाद करना चाहिए।संगठनात्मक टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि आरएसएस की भूमिका को लेकर की जा रही राजनीतिक बयानबाज़ी अनावश्यक है और सभी दलों को संयमित भाषा का प्रयोग करना चाहिए।

नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा विधायकों विपिन परमार, सुधीर शर्मा और पवन काजल के साथ जोरावर स्टेडियम जाकर प्रदर्शन कर रहे पूर्व कर्मचारियों से भी मुलाकात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि भाजपा विधानसभा के भीतर और बाहर दोनों स्तरों पर उनके मुद्दे उठाती रहेगी। पूर्व कर्मचारियों ने इस समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।इसके बाद जयराम ठाकुर ने 4 दिसंबर को प्रस्तावित भाजपा रैली की तैयारियों को लेकर जोरावर पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजन की व्यवस्थाओं की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की।दिन में उन्होंने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के पत्रकारिता छात्रों से भी मुलाकात की तथा मीडिया की नई चुनौतियों और अपने अनुभव साझा करते हुए उन्हें निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए प्रोत्साहित किया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, पुलिस ने 19 मोस्ट वांटेड आतंकियों के पोस्टर लगाए

Summer express, नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। किसी भी संभावित आतंकी साजिश या अप्रिय घटना को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने शहरभर में सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी है। इसी क्रम में पुलिस ने प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में...

रावी नदी का जलस्तर बढ़ा: मकोड़ा पत्तन की किश्ती सेवा बंद, आधा दर्जन गांवों का संपर्क प्रभावित

Summer express, गुरदासपुर । पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण रावी नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। नदी में तेज बहाव और बढ़ते पानी को देखते हुए मकोड़ा पत्तन से संचालित किश्ती सेवा को एहतियातन बंद कर दिया गया है। किश्ती सेवा बंद होने से रावी नदी के पार...

अंबाला में ट्रेडमार्क की कथित नकल कर कारोबार का आरोप, अदालत के आदेश पर केस दर्ज

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला कैंट के प्रसिद्ध हस्तशिल्प प्रतिष्ठान शाही हैंडीक्राफ्ट्स के पंजीकृत ट्रेडमार्क की कथित नकल कर कारोबार करने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने एक व्यक्ति पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर जीएसटी, बैंक खाते और अन्य सरकारी रिकॉर्ड में कथित तौर पर हेरफेर करने के आरोप लगाए हैं। अदालत के...

मामूली कहासुनी के बाद खूनी हमला, लोहे के पाइप से पीटकर कारीगर की हत्या

Summer express, सिरसा। सिरसा रोड स्थित जवाहर नगर के पास  रात मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। मोटरसाइकिल सवार युवकों ने कथित तौर पर अपने साथियों को मौके पर बुलाकर दो लोगों पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया। हमले में जीप बॉडी बनाने का काम करने वाले 46 वर्षीय कारीगर की मौत...

ऊर्जा मंत्री अनिल विज से वार्ता के बाद बिजली कर्मचारियों ने तीन दिवसीय हड़ताल ली वापस

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल टल गई है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में ऊर्जा विभाग की विभिन्न कर्मचारी यूनियनों, एसोसिएशनों और संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक के बाद संयुक्त एक्शन कमेटी ने 11 से 13 अगस्त तक प्रस्तावित हड़ताल वापस लेने की घोषणा की।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.