Facebook-f Youtube X-twitter

सरकार ने नूंह जिले में दो ब्लॉक हेल्थ यूनिट किए मंजूर

नूंह। जिले में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए हरियाणा सरकार ने एस्पिरेशनल जिलों में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट्स (BPHO) स्थापित करने को मंजूरी दे दी है। तावडू के पढनी PHC और पिनगवां CHC में दो नए BPHO तैयार किए जाएंगे, जिन पर कुल ₹1.11 करोड़ का खर्च प्रस्तावित है। पढनी PHC में बिल्डिंग निर्माण पर ₹50 लाख, जबकि पिनगवां CHC में ₹61 लाख की धनराशि खर्च होगी। निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा, जिसे पंचायत राज विभाग के माध्यम से पूरा किया जाएगा।

दो ब्लॉकों को मिलेगी उन्नत हेल्थ सुविधाओं की सौगात

हेल्थ विभाग ने बताया कि फिरोजपुर झिरका और पुन्हाना में BPHO पहले ही तैयार हो चुके हैं, जबकि तावडू और पिनगवां में प्रस्तावित यूनिट ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को नए स्तर पर पहुंचाएंगे। सरकार का उद्देश्य दूर-दराज के ब्लॉकों में प्राथमिक और सेकेंडरी हेल्थ सर्विसेज को मजबूत करना है, ताकि मरीजों को ब्लॉक स्तर पर बेहतर इलाज और तुरंत जांच मिल सके।

क्या-क्या सुविधाएं देंगे BPHO ?

नई BPHO यूनिट में—

  • सभी बीमारियों की स्क्रीनिंग और प्राथमिक जांच
  • सब-सेंटर से रेफर मरीजों की विस्तृत जांच
  • गंभीर बीमारियों की पहचान, रिपोर्टिंग और प्रिवेंशन एक्शन
  • ब्लॉक स्तर पर डायग्नोस्टिक सर्विसेज का विस्तार
  • PHC–CHC को सपोर्ट और सुपरविजन
  • स्कूल हेल्थ प्रोग्राम और कम्युनिटी हेल्थ अवेयरनेस कैंपेन
  • बीमारियों के फैलाव के समय फौरन हस्तक्षेप

हेल्थ विभाग के अनुसार, BPHO बनने से ब्लॉक स्तर पर डेटा मॉनिटरिंग, केस ट्रैकिंग और समय पर टेस्टिंग की क्षमता बढ़ेगी, जिससे गंभीर बीमारियों को फैलने से रोका जा सकेगा।

बीमारी की जांच के बाद तुरंत इलाज शुरू

प्रत्येक मरीज की प्रारंभिक जांच BPHO में होगी। स्थिति के अनुसार उसे संबंधित PHC या CHC में इलाज दिलाया जाएगा। गंभीर मामलों को उच्च संस्थानों में रेफर किया जाएगा। इसके लिए अलग से स्टाफ की तैनाती की जाएगी।

सरकारी दावा: स्वास्थ्य सेवाएं होंगी और बेहतर

सिविल सर्जन डॉ. सर्वजीत थापर ने कहा— “BPHO बनने से पिनगवां और तावडू में स्वास्थ्य सेवाओं की क्षमता कई गुना बढ़ेगी। जांच, डेटा मॉनिटरिंग और समय पर फैसले से पब्लिक हेल्थ सिस्टम मजबूत होगा। यह सरकार का सराहनीय कदम है।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.