Facebook-f Youtube X-twitter

उपराष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि, NIT कुरुक्षेत्र का दीक्षांत समारोह 30 नवंबर

कुरुक्षेत्र | राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) कुरुक्षेत्र में 30 नवंबर को 20वां दीक्षांत समारोह भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। ओपन एयर थिएटर (OAT) में होने वाले इस समारोह में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की चेयरपर्सन तेजस्विनी अनंत कुमार करेंगी, जबकि राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष, मुख्यमंत्री नायब सैनी और सांसद नवीन जिंदल विशिष्ट अतिथि होंगे।

समारोह की तैयारियों की जानकारी देते हुए संस्थान के निदेशक और सीनेट अध्यक्ष प्रो. बी.वी. रमना रेड्डी ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस वर्ष कुल 1494 डिग्रियाँ प्रदान की जाएंगी। इनमें B.Tech, M.Tech, MBA, MCA, M.Sc और Ph.D कार्यक्रमों के विद्यार्थी शामिल हैं।

डिजिटल डिग्री और 36 छात्रों को स्वर्ण पदक

संस्थान इस बार छात्रों को डिजिटल डिग्री प्रदान करेगा। इसके अलावा 36 मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल दिया जाएगा। B.Tech के ओवरऑल टॉपर के लिए विशेष स्वर्ण पदक निर्धारित किया गया है। सभी विभागों के टॉपर्स, बेस्ट प्रोजेक्ट अवॉर्ड और अन्य अकादमिक पुरस्कारों की सूची जारी कर दी गई है।

ओवरऑल टॉपर, बेस्ट ऑल-राउंडर घोषित

प्रसिद्ध ‘श्री श्याम सुंदर धिंगड़ा ओवरऑल टॉपर अवॉर्ड’ के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के निपुण त्रिपाठी का चयन हुआ है। बेस्ट ऑल-राउंडर अवॉर्ड में पीआईई विभाग से सुव्यश रंजन (पुरुष) और कमाक्षी शर्मा (महिला) को चुना गया है।

समारोह की तैयारियां पूरी, 29 नवंबर को रिहर्सल

संस्थान में दीक्षांत समारोह की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। 29 नवंबर को रिहर्सल होगी, और उसी में शामिल होने वाले छात्रों को अगले दिन डिग्री प्राप्त करने की अनुमति मिलेगी।

20 दिसंबर को NIT का पहला ग्लोबल एलुमिनाई डे

निदेशक प्रो. रमना रेड्डी ने बताया कि 20 दिसंबर को NIT कुरुक्षेत्र अपना पहला ‘ग्लोबल एलुमिनाई डे’ मनाएगा। यह आयोजन पूर्व छात्रों से संबंधों को मजबूत करने और संस्थान के विकास के लिए नई परियोजनाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में अहम कदम होगा। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए गौरव और उपलब्धियों का प्रतीक होता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.