Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा सरकार: कंडम स्टेडियम बंद, 114 करोड़ से सुधार

पंचकूला  | हरियाणा सरकार ने खेल अवसंरचना सुधार को लेकर कड़ा कदम उठाया है। राज्यभर के कंडम स्टेडियमों में अब किसी भी खेल गतिविधि या अभ्यास की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह निर्णय हाल ही में दो खिलाड़ियों की दर्दनाक मौतों के बाद खेल संरचना की गंभीर स्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया गया।

राज्यमंत्री खेल गौरव गौतम ने बताया कि प्रदेशभर के स्टेडियमों और खेल परिसरों के सुधार और पुनर्विकास के लिए 114 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। जिला खेल परिषदों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्र के स्टेडियमों और मैदानों के कायाकल्प में प्राथमिकता दें। गौतम ने कहा, “तीन महीनों में मैदानों की स्थिति में स्पष्ट बदलाव दिखाई देगा।”

सरकारी निर्देशों के अनुसार, सभी स्टेडियमों का वैज्ञानिक मूल्यांकन किया जाएगा और उन्हें चार श्रेणियों में वर्गीकृत किया जाएगा:

  • ए ग्रेड: उत्कृष्ट एवं अभ्यास योग्य
  • बी ग्रेड: सामान्य, खेलने योग्य
  • सी ग्रेड: मरम्मत के बाद उपयोग योग्य
  • डी ग्रेड: पूरी तरह बंद, खिलाड़ियों के लिए प्रतिबंधित

खेल राज्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी पंचायत, नगर पालिका, नगर परिषद और हुडा के अंतर्गत आने वाले स्टेडियमों और खेल मैदानों की संयुक्त जांच करने का आदेश भी दिया। जांच रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाएगी और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित जिला खेल अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही, फर्जी खेल नर्सरियों पर पूरी तरह रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। गौतम ने कहा कि वह स्वयं प्रगति रिपोर्ट की नियमित मॉनिटरिंग करेंगे ताकि किसी भी ढिलाई की गुंजाइश न रहे। बैठक में निदेशक संजीव वर्मा, अतिरिक्त निदेशक अश्वनी मलिक तथा जोन और जिले के अधिकारी उपस्थित रहे।

इस योजना के पूरा होने के बाद हरियाणा के स्टेडियमों में खेल संरचना की गुणवत्ता में सुधार होगा और खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित और व्यवस्थित खेल वातावरण सुनिश्चित किया जा सकेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.