Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सरकार ने हिसार को दिए 149 कचरा वाहन, स्वच्छता व्यवस्था मजबूत

हिसार | शहर में स्वच्छता इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने के लिए नगर निगम ने 149 नए कचरा संग्रहण वाहनों को सेवा में शामिल किया। “नई सोच, नया हिसार” अभियान के तहत शुरू की गई इस पहल का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, मेयर प्रवीण पोपली और निगमायुक्त नीरज कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया।

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि नए वाहनों के आने से घर-घर कचरा संग्रहण और सफाई व्यवस्था और अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी और तेज होगी। उन्होंने इस कदम को शहर के स्वच्छता प्रबंधन में बड़ा सुधार बताया।

मेयर प्रवीण पोपली ने इसे पर्यावरण के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण पहल करार देते हुए कहा कि नई व्यवस्था न केवल सफाई तंत्र को प्रभावी बनाएगी, बल्कि नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी बढ़ाएगी।

दो एजेंसियों को सौंपी गई 5 साल की जिम्मेदारी

नगर निगम आयुक्त नीरज कुमार ने बताया कि डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण का कार्य पांच वर्षों के लिए दो एजेंसियों को सौंपा गया है। सभी वाहनों में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम लगाया गया है, जिससे मॉनिटरिंग अधिक प्रभावी होगी और काम में पारदर्शिता बनी रहेगी।

अधिकारियों के अनुसार, नई प्रणाली लागू होने से सभी वार्डों में सफाई कार्य नियमित रूप से संचालित होंगे और शहर में कचरा निस्तारण की समस्या में उल्लेखनीय कमी आएगी। इस आधुनिक कचरा संग्रहण व्यवस्था से हिसार को स्वच्छ शहर बनाने की दिशा में बड़ी मदद मिलेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जिला अस्पतालों में लगेंगे लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा में 18 जिला नागरिक अस्पतालों में लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये के आक्सीजन प्लांट और टैंकों की स्थापना के लिए दो साल का अनुबंध किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की अध्यक्षता में हुई स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

बुजुर्गों के लिए बनेंगे सीनियर सिटीजन क्लब, 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में हर जिले में एक सीनियर सिटीजन क्लब बनाया जाएगा। इनमें बुजुर्गों के लिए बैठने, आराम करने और मनोरंजन सहित साइकोलोजिस्ट व फिजियोथेरेपिस्ट की सुविधाएं होंगी। बुजुर्गों की देखरेख के लिए प्रथम चरण में 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे। इच्छुक युवाओं को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय...

राष्ट्रीय आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बना तीन दिवसीय माँ शूलिनी मेला

Summer express/सोलन, भूपेन्द्र -:सोलन की अधिष्ठात्री देवी माँ शूलिनी को समर्पित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ऐतिहासिक माँ शूलिनी मेले का शुक्रवार को भव्य शुभारम्भ हुआ। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने विधिवत पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर...

सउदी अरब को पछाड़ चंडीगढ़ को मिली एशियन रिले चैंपियनशिप की मेजबानी

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | करीब 38 साल बाद सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ खेलों में अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर नजर आएगा। एशियन रिले चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का आयोजन 2027 में भारत में होने जा रहा है और इसके लिए चंडीगढ़ को चुना गया है। यह प्रतियोगिता अगले साल मई में होगी, जिसके लिए चंडीगढ़...

भाजपा सरकार की ज्यादती से परेशान होकर अनशन को मजबूर हैं हरियाणवी युवा : हुड्डा

summer express, मोनिका रावत , पंचकूला | पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज एचपीएससी के विरुद्ध अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे युवाओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार की ज्यादतियों के चलते हरियाणा का युवा आंदोलन और आमरण अनशन करने के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.