Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जयराम ठाकुर का सरकार पर हमला: जन आक्रोश रैली जोरावर स्टेडियम में ही होगी

कबड्डी वर्ल्ड कप विजेता बेटियों को सहायता व नौकरी देने की मांग

Dharamshala, Rahul-:पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को विधानसभा के अपोज़िशन लाउंज में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 4 दिसंबर को सरकार की नाकामियों के खिलाफ जन आक्रोश रैली आयोजित कर रही है, जिसके लिए जोरावर स्टेडियम की अनुमति पहले ही प्रशासन द्वारा प्रदान की गई थी। बीजेपी ने निर्धारित शुल्क भी जमा कर दिया, लेकिन अब प्रशासन ग्राउंड बदलने की कोशिश कर रहा है, जिसे पार्टी किसी भी हालत में स्वीकार नहीं करेगी।

जयराम ठाकुर ने कहा कि बीजेपी की रैली जोरावर स्टेडियम में ही होगी, और यहीं से कांग्रेस सरकार को सत्ता से हटाने का संकल्प शुरू होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने के लिए प्रशासनिक दबाव बना रही है और जहां बीजेपी समर्थकों की भीड़ जुटती है, वहां सरकार अनुमति रद्द करने जैसी साजिशें करती है। उन्होंने कहा कि सरकार की कोई रणनीति सफल नहीं होगी और पार्टी निर्धारित स्थल पर ही रैली करेगी।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास नहीं रखती। कुछ दिन पहले पेंशनर्स को भी जोरावर स्टेडियम में रैली की अनुमति नहीं दी गई, जिससे हालात तनावपूर्ण बने। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पेंशनर्स की समस्याओं को नज़रअंदाज़ कर रही है और उनकी बात सुनने की बजाए उनसे बचने का प्रयास कर रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि वे खुद पेंशनर्स से मिले और उनकी समस्याएं विधानसभा में उठाईं। उन्होंने दावा किया कि न केवल पेंशनर्स, बल्कि प्रदेश के लगभग सभी वर्ग सरकार से निराश और नाराज़ हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के तीन साल ‘व्यवस्था पतन’ के तीन साल रहे हैं, और इसी कारण बीजेपी “व्यवस्था पतन के 3 साल – बदलो बदलो भ्रष्ट सरकार” के नारे के साथ जन आंदोलन की शुरुआत कर रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की स्थिति “बिहार से भी बदतर” हो जाएगी।प्रेस वार्ता में भाजपा विधायक विपिन परमार, बिक्रम ठाकुर, सुधीर शर्मा, पवन काजल और आशीष शर्मा भी उपस्थित रहे।

कबड्डी वर्ल्ड कप चैंपियन बेटियों को सहायता व नौकरी देने की मांग

जयराम ठाकुर ने महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 में भारत की जीत पर खुशी जताई और कहा कि इस टीम में हिमाचल प्रदेश की पांच बेटियां, जिनमें टीम की कप्तान भी शामिल थी, ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी उपलब्धि के बाद भी प्रदेश सरकार ने इन बेटियों को न तो आर्थिक सहायता दी है और न ही किसी प्रकार का सम्मान।उन्होंने विधानसभा के माध्यम से मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इन वर्ल्ड चैंपियन बेटियों को आर्थिक सहायता के साथ सरकारी नौकरी दी जाए, ताकि प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाली खिलाड़ियों को उचित सम्मान मिल सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.