Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में HRTC के 435 रूट होंगे बंद, निजी बसों को मिलेगा मौका

Dharamshala, Rahul-:हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य परिवहन निगम (HRTC) के लगातार बढ़ते घाटे को देखते हुए बड़ा कदम उठाने का निर्णय लिया है। सरकार अब HRTC के कुल 435 ऐसे रूट बंद करने जा रही है, जहां यात्री संख्या बेहद कम है और बसों का संचालन निरंतर नुकसान में चल रहा था। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा में जानकारी देते हुए बताया कि निगम पर वित्तीय दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है और वर्तमान स्थिति काफी चिंताजनक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि HRTC को हर महीने करीब 70 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा है। वार्षिक घाटा 840 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जबकि निगम पर कुल बकाया घाटा 2200 करोड़ रुपये से भी अधिक हो गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर साल लगभग 780 करोड़ रुपये अनुदान के रूप में दे रही है, लेकिन इसके बावजूद HRTC की वित्तीय स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हो रहा।इसी स्थिति को देखते हुए सरकार ने फैसला लिया है कि उन रूटों पर, जहां बसें खाली चल रही हैं या यात्रियों की संख्या बहुत कम है, उन्हें अब HRTC से हटाकर निजी ऑपरेटरों को दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि केवल अध्यादेशित और नुकसानदायक रूट ही बंद किए जा रहे हैं, ताकि HRTC को स्थिर किया जा सके।

निजी बसों को मिलेगा मौका,छात्रों के लिए नई पास पॉलिसी तैयार

सरकार अब इन रूटों पर निजी बसों को अनुमति देने जा रही है और साथ ही विद्यार्थियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए नई पास पॉलिसी भी लाई जाएगी। इसके तहत छात्रों के स्मार्ट कार्ड तैयार किए जाएंगे। इन कार्डों की मदद से यह पता चल सकेगा कि किन रूटों पर वास्तविक रूप से कितने विद्यार्थी यात्रा कर रहे हैं और उन्हें किस प्रकार की रियायत दी जा सकती है।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि कंधर–बागा बस सेवा को फिलहाल चंडीगढ़ तक ही चलाया जाएगा, क्योंकि दिल्ली तक यह सेवा लगातार घाटे में रही। इसी तरह बिलासपुर–कंदरौर–हरलोग–जाहू रूट पर HRTC सेवा बंद कर दी गई है और इसकी जगह निजी बसें चल रही हैं। शिमला और परवाणु डिपो से अतिरिक्त बसों को सुंदरनगर भेजने की भी योजना है। वहीं, गद्दीधार–करसोग रूट को अभी बहाल नहीं किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि 2016 से 2021 तक रिटायर हुए होमगार्ड कर्मियों का एरियर राज्य की वित्तीय स्थिति सुधरने पर दिया जाएगा। 70 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनभोगी होमगार्ड को यह भुगतान इस वित्तीय वर्ष के अंत तक मिलने की उम्मीद है। उन्होंने केंद्र से मदद न मिलने पर चिंता जताते हुए कहा कि राज्य सरकार अपने स्तर पर वित्तीय सुधार की दिशा में काम कर रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में 10,757 गेस्ट टीचरों का आंदोलन तेज, नियमितीकरण की मांग पर चंडीगढ़ कूच

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में लंबे समय से सेवाएं दे रहे 10,757 अतिथि अध्यापकों का आंदोलन तेज हो गया है। नौकरी नियमित कराने और अन्य मांगों को लेकर शिक्षकों की न्याय रैली सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रही। रविवार को कुरुक्षेत्र के पिपली स्थित ताज पार्क से चंडीगढ़ के लिए पैदल...

फरीदाबाद के मुजेरी गांव में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, 10 डीपीसी समेत कई निर्माण ध्वस्त

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग ने कार्रवाई करते हुए गांव मुजेरी की राजस्व संपदा में विकसित की जा रही करीब चार एकड़ की अनधिकृत कॉलोनी में तोड़फोड़ की। विभाग की टीम ने बुलडोजर की मदद से 10 डीपीसी, दो पक्के निर्माण और दो चारदीवारी...

पंजाब में हथियार लाइसेंसों की समीक्षा की मांग, पवन दीवान ने राज्यपाल और डीजीपी को लिखा पत्र

Summer express, लुधियाना। पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला अध्यक्ष पवन दीवान ने राज्य में पिछले कुछ वर्षों के दौरान जारी किए गए हथियारों के लाइसेंसों की व्यापक समीक्षा करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने पंजाब के राज्यपाल और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र लिखकर लाइसेंसशुदा हथियारों के कथित दुरुपयोग...
Summer Express - करनाल बस स्टैंड के पास दिनदहाड़े हमला, नकाबपोश बदमाशों ने दो युवकों को बेरहमी से पीटा

झारखंड में पत्नी की हत्या कर घर में दफनाया शव, आरोपी पति गिरफ्तार

Summer express, चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में पत्नी की हत्या कर उसका शव घर के भीतर दफनाने के आरोप में पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह मामला तब सामने आया जब ग्रामीणों ने दंपती की बेटी को उसकी मां गुरुबारी हांसदा के कई दिनों से लापता होने की...

वाल्मीकि जयंती पर CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, पात्र परिवारों को घर बनाने के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये

शिमला के कृष्णानगर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की शिरकत, वाल्मीकि मंदिर में चांदी का मुकुट चढ़ाकर लिया आशीर्वाद शिमला, संजू-: महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर राजधानी शिमला के कृष्णानगर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान समर्थकों ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.