Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस हुई रोचक, एक दर्जन से अधिक दावेदारों में दो महिलाएं भी शामिल

Mandi, Dharamveer-:मंडी जिला कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष के चयन को लेकर पार्टी के भीतर माहौल काफी सक्रिय है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए एक दर्जन से अधिक नेताओं ने दावेदारी जताई है, जिनमें दो महिला नेताओं के नाम भी शामिल हैं। यह जानकारी कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के जिला पर्यवेक्षक और झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।

राजेश ठाकुर ने बताया कि सभी दावेदारों की सूची उनके विस्तृत प्रोफाइल के साथ पार्टी हाईकमान को भेजी जाएगी। अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्व द्वारा ही लिया जाएगा और जिस नाम को उपयुक्त माना जाएगा, उसी को जिला कांग्रेस कमेटी की कमान सौंपी जाएगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि जनवरी महीने के पहले सप्ताह तक मंडी जिला कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल जाएगा।पर्यवेक्षक ठाकुर के अनुसार, बड़ी संख्या में नाम सामने आना इस बात का संकेत है कि संगठन न सिर्फ मजबूत है, बल्कि कार्यकर्ता नेतृत्व संभालने के लिए भी उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि मंडी में लोगों का कांग्रेस की विचारधारा के प्रति झुकाव और संगठन के प्रति समर्पण मजबूत होता दिखाई दे रहा है।उन्होंने पत्रकार वार्ता में भाजपा पर भी निशाना साधा। राजेश ठाकुर ने कहा कि मंडी में 11 दिसंबर को प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे जन संकल्प कार्यक्रम को लेकर भाजपा जो आरोप लगा रही है, वे पूरी तरह भ्रामक और तथ्यों से परे हैं। उनके अनुसार, भाजपा के पास प्रदेश सरकार के खिलाफ उठाने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह बिना आधार के आरोप लगाकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है।

राजेश ठाकुर ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद कांग्रेस सरकार ने आपदा प्रभावितों से लेकर आम जनता तक सभी वर्गों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा है। केंद्र सरकार से पर्याप्त सहयोग न मिलने के बावजूद प्रदेश सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन बखूबी किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनहितकारी नीतियों से परेशान होकर भाजपा अनावश्यक विवाद पैदा करने में लगी हुई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला सुबह 6 बजे पलटा, 12 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहा

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में सवार 3 लोगों को मामूली चोटें आईं। ट्राले के पहिए एक्सेल समेत अलग हो गए।जानकारी के अनुसार, ट्राला फरीदकोट से तूड़ी लेकर लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा था।...

सेफ सिटी के कैमरों के नेटवर्क स्विच और बैटरियां चोरी, सगू चौक की निगरानी ठप

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए सरकारी सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्किंग उपकरण और बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है।सगू चौक पर लगे कैमरों के कैबिनेट से चोर 8 पोर्ट नेटवर्क PoE स्विच, पावर सप्लाई यूनिट और 12 वोल्ट 26 एएच की तीन एक्साइड बैटरियां चोरी...

छह दिन बाद हुआ कपड़ा और प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार, दो गिरफ्तार

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज कपड़ा व प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह की हत्या के छह दिन बाद वीरवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करते हुए धरना दिया था।पुलिस कमिश्नर के साथ हुई बैठक और...

स्वतंत्रता दिवस पर पीएयू में फुल ड्रेस रिहर्सल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह को लेकर बुधवार को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण करने के साथ मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्य समारोह में 15 अगस्त को वित्त...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, पत्रकारिता को मिला नया आयाम

दूसरे चरण में 16 टीमें लेंगी हिस्सा, जयपुर में होगा अगला संस्करण; दिल्ली में महिला पत्रकारों की मैराथन का भी ऐलानसमर न्यूज | नई दिल्लीयूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार की गई कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.